फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Case News Live Updates: राहुल-प्रियंका को दिल्ली वापस भेजा गया, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू और अन्य नेता पुलिस लाइन भेजे गए

Thu, 01 Oct 2020 08:30 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 01 Oct 2020 08:30 PM IST
खास बातें

हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी की घटना और उसके बाद देर रात किए गए अंतिम संस्कार को लेकर देशभर में लोग बौखलाए हुए हैं। परिवारवालों और पुलिस प्रशासन के अलग-अलग बयान तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस पहुंचने की भी सूचना है। इसे लेकर जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं आज बिटिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। यहां पढ़ें हाथरस कांड से संबंधित पल-पल के अपडेट-

विज्ञापन
Hathras Rape Case Live Updates News in Hindi
काफिले को छोड़कर पैदल आगे जाती प्रियंका गांधी और राहुल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:28 PM, 01-Oct-2020

हाथरस की बिटिया के पोस्टमार्टम पर शशि थरूर ने कसा तंज

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हथरस की बिटिया के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि यूपी के मेरे एक दोस्त ने मुझे बताया था कि यह ऐसा राज्य (यूपी) है जहां किसी की सीने में गोली लगने से मौत हो जाती है तो उसकी मौत हार्ट फेल होने से बताए जाने की संभवना होती है। ऐसे में हाथरस पीड़िता की रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात नहीं आती है तो इस खबर से हमें आश्चर्यचकित होने की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या हम लोग हाथरस की बिटिया की गरिमा और उसकी पीड़ा को सम्मान दे सकते हैं?

05:01 PM, 01-Oct-2020

राहुल-प्रियंका को लेकर बुद्ध इटरनेशनल सर्किट से दिल्ली के लिए निकली पुलिस

बुद्ध इटरनेशनल सर्किट से राहुल और प्रियंका को लेकर पुलिस ने दोनों को दिल्ली बॉर्डर पर छोड़ दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष लल्लू और अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेजा गया है। इन्हें मुचलका भरकर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
04:05 PM, 01-Oct-2020

बुद्ध इंटरनेशनल सक्रिट गेस्ट हाउस में प्रियंका-राहुल

राहुल और प्रियंका को गिरफ्तार कर पुलिस दोनों को बुद्ध इंटरनेशनल सक्रिट गेस्ट हाउस ले गई है। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने भी इस बात की पुष्टि है कि दोनों को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के गेस्ट हॉउस ले जाया गया है। 
03:41 PM, 01-Oct-2020

पुलिस ने राहुल और प्रियंका को किया गिरफ्तार

हाथरस जाने के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि हाथरस में धारा 144 लागू है ऐसे में वहां किसी के जाने की अनुमति नहीं है। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। 
03:33 PM, 01-Oct-2020

राहुल गांधी नहीं माने तो लिया जाएगा हिरासत मेंः ज्वाइंट सीपी लव कुमार

ज्वाइंट सीपी लव कुमार ने कहा है कि वह राहुल गांधी को समझाने की कोशिश कर रहे हैं अगर वह नहीं माने तो उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
03:06 PM, 01-Oct-2020

इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय: राहुल गांधी

हाथरस जाने के दौरान रोके जाने पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। उत्तर प्रदेश में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!
विज्ञापन
विज्ञापन
02:59 PM, 01-Oct-2020

अलीगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

हाथरस में बिटिया के परिजनों से मिलने जा रहे अलीगढ़ के सपा जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर हाथरस पुलिस ने लाठियां बरसाईं। सपा जिला अध्यक्ष गिरीश यादव, वरिष्ठ सपा नेता मनोज यादव सहित आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को बस में भरकर अलीगढ़ पुलिस लाइन लाया गया।
02:53 PM, 01-Oct-2020

काश यह लाठियां बेटी की रक्षा में खड़ी होतीं: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि हाथरस जाने से हमें रोका गया। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियां चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियां, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।
 
02:48 PM, 01-Oct-2020

अपनी गिरफ्तारी देंगे राहुल और प्रियंका

हाथरस जाने से पहले ग्रेटर नोएडा में ही रोके जाने के बाद राहुल और प्रियंका ने पैदल ही आगे बढ़ने का फैसला लिया। इसके बाद अब राहुल और प्रियंका ने अपनी गिरफ्तारी देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ देर में गिरफ्तारी दे सकते हैं।
02:42 PM, 01-Oct-2020

राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक को हाथरस मामले को लेकर एक पत्र लिखा है। आयोग की तरफ से आधी रात को युवती के शव का अंतिम संस्कार करने और परिवार की अनुपस्थिति में शव का दाह संस्कार करने के मामले में स्पष्टिकरण मांगा गया है। आयोग ने प्रशासन को अपना जवाब भेजने के लिए कहा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed