फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras gang Rape Case family of victim started work on farm

हाथरस कांड: संगीनों के साये में बिटिया के परिजनों ने खेत पर शुरू किया काम, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Tue, 27 Oct 2020 09:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Oct 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras gang Rape Case family of victim started work on farm
पुलिस सुरक्षा में खेत में काम करता पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया प्रकरण में परिजन मंगलवार को संगीनों के साये में अपने खेत पर पहुंचे और वहां उन्होंने खेतीबाड़ी का काम शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने खेत में बिछी अपनी बाजरा की फसल की थ्रेसिंग की। 
विज्ञापन


कई घंटे तक परिजन इसी काम में लगे रहे। इस दौरान पुलिस और पीएसी भी वहां तैनात रही। बिटिया के घर व गांव में मंगलवार को काफी पुलिस व पीएसी तैनात रही। कई दिन पहले प्रशासन ने उनसे कह दिया था कि वह अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू कर दें। 
विज्ञापन


बिटिया के ज्यादातर रिश्तेदार घर से जा चुके हैं। तीन दिन पहले बिटिया के परिजनों ने मजदूर बुलवा लिए थे और अपने खेत में खड़े बाजरे की फसल कटवा दी थी। परिजनों ने खेत पर काम करने की अनुमति भी स्थानीय प्रशासन से मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रशासन ने अनुमति दे दी थी। मंगलवार को काफी पुलिस व पीएसी के साथ बिटिया के पिता, दोनों भाई व कुछ अन्य परिजन खेत पर पहुंचे। वहां इन लोगों ने खेत पर काम करना शुरू कर दिया। 

इस दौरान चंदपा कोतवाली निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भी वहां मौजूद रहे।  इस परिवार पर आवंटन का करीब पांच बीघा खेत है। इस पर यह हर साल खेती करते हैं। इस बार बाजरे की फसल की थी। मंगलवार को पुलिस व पीएसी की सुरक्षा के बीच इन लोगों ने वहां इसकी थ्रेसिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed