फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Fighting between two parties for pressurizing them to cast votes, 13 people injured

हाथरस : वोट डालने के लिए दबाव बनाने पर दो पक्षों में मारपीट, 13 लोग घायल

Thu, 17 Feb 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fighting between two parties for pressurizing them to cast votes, 13 people injured
मुरसान के गांव नवीपुर में हुए झगड़े में घायल को सीएचसी में इलाज के लिए लेकर आए परिजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नवीपुर में बुधवार की रात को वोट डालने के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष की एक महिला सहित 13 लोग घायल हो गए हैं। इनका उपचार मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा है।
गांव नवीपुर निवासी जाकिर ने बताया कि वह गांव में अपने घर के पास खड़ा था। तभी गांव के दूसरे पक्ष के कुछ लोग आए और एक प्रत्याशी को वोट देने की बात कहने लगे। इसका विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

मारपीट होते देख जाकिर के परिजन जब उसे बचाने आए तो इन लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और इन लोगों ने भी लाठी-डंडे चलाने शुरू कर दिए। झगड़े में एक पक्ष के नदीम, वसीम, नईम, नसीम अली, जावेद, फरीद, छोटे खां, मुकीम, जाकिर खां, समीम, छोटू व दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी लोगों को रेफर कर दिया गया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले ताश खेलने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसको लेकर बुधवार को फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed