फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras case updates of 9 october victim family to record statement in lucknow court 12 october and deny corona test

हाथरस : पीड़िता के परिवार से मिलीं मेधा पाटकर और मैग्सेसे विजेता संदीप पांडे, सरकार पर साधा निशाना

Fri, 09 Oct 2020 12:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras case updates of 9 october victim family to record statement in lucknow court 12 october and deny corona test
हाथरस पहुंची मेधा पाटकर - फोटो : अमर उजाला

हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब जांच तेज गति से बढ़ रही है। इस केस की जांच कर रही एसआईटी परिवार से पूछताछ कर चुकी है और आज(9 अक्तूबर) गांववालों से पूछताछ की जाएगी। दूसरी तरफ लखनऊ न्यायालय से भी कुछ अधिकारी आज पीड़िता के परिवार से मिले।

विज्ञापन


इन अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के परिवार को 12 अक्तूबर को लखनऊ आना होगा। यहां कोर्ट में परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस संबंध में परिवार के सदस्यों को अधिकारी नोटिस भी दे कर गए हैं।
विज्ञापन


वहीं आज एक बार फिर पीड़ित परिवार के कोरोना के सैंपल लेने एक टीम पहुंची लेकिन परिवारवालों ने कोरोना की जांच कराने से इनकार कर दिया। मालूम हो कि परिवार पहले भी जांच के लिए मना कर चुका है। दरअसल परिवार के पास बिटिया की मृत्यु के बाद से ही नेताओं और मीडिया का आना जाना लगा हुआ है जिससे परिवार को कोरोना का खतरा है। यही वजह है कि प्रशासन इनकी कोरोना जांच कराना चाहता है लेकिन परिवार इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधा पाटकर पहुंची हाथरस, पीड़िता को मिली मेडिकल सेवा पर उठाए सवाल
मेधा पाटकर ने बिटिया के घर के पहुंच कर परिजनों को संतावना दी। उन्होंने पीड़िता को दिए गए इलाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे अलीगढ़ और हाथरस में ठीक ट्रीटमेंट नहीं मिला। इसके बाद जब पीड़िता को एम्स रेफर किया गया था तो उसे सफदरजंग क्यों ले जाया गया। उन्होंने इस पूरे मामले में डॉक्टरों की रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए।

योगी सरकार कानून व्यवस्था कायम करने में असफल: पांडेय
सामाजिक कार्यकर्ता व रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय ने बिटिया  के परिजनों से मिलने के बाद भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में यह तरीका बन गया है कि यदि कोई पीड़ित उसका विपक्षी है, तो उसी को आरोपी बना दिया जाता है। योगी सरकार कानून व्यवस्था कायम करने में असफल है। 


उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पुलिस को हद से ज्यादा शक्ति दे दी। इसका परिणाम यह है कि आज प्रदेश में अराजकता कीस्थिति है। यह मामला राष्ट्रीय मसला बन गया है। यहीं नहीं तमिलनाडु तक प्रदर्शन हो रहे हैं। लखनऊ में भी पीड़िता के परिजनों के समर्थन में हमने प्रदर्शन किए। लोकतंत्र में जनता फैसला करती है। जनता ही आंदोलन कर सरकार पर दवाब बनाएगी। नहीं तो फिर अगले चुनाव में जनता फैसला लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed