{"_id":"5f9691b58ebc3e9bb220784b","slug":"hathras-case-update-cbi-team-reaches-victims-village-visits-crime-place-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: सीबीआई की टीम ने घटनास्थल से लिए मिट्टी के नमूने, कई लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: सीबीआई की टीम ने घटनास्थल से लिए मिट्टी के नमूने, कई लोगों से की पूछताछ
Mon, 26 Oct 2020 02:37 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे सीबीआई के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की तहकीकात जारी है। सीबीआई फिर घटनास्थल पर गई और वहां से मिट्टी के नमूने अपने कब्जे में लिए। टीम ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की। सीबीआई की टीम हालांकि गांव तो नहीं गई, लेकिन घटनास्थल पर गई।
विज्ञापन
टीम ने फिर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। वहां से मिट्टी के कुछ नमूने भी लिए। हालांकि यह भी चर्चा थी कि टीम गांव भी आएगी, लेकिन टीम वहां से ही वापस आ गई। टीम की पूछताछ भी जारी है।
विज्ञापन
टीम ने सोमवार को चंदपा थाने में कुछ रिकॉर्ड देखे और इस दौरान चंदपा के तीन लोगों से भी पूछताछ की। टीम की यह पूछताछ काफी देर तक चली। अपनी कार्रवाई से सीबीआई की टीम ने मीडिया को दूर रखा।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले रविवार को गांव से मृतका के दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए अपने साथ शिविर कार्यालय पर ले गई थी। इसके अलावा चारों आरोपियों के पिता को सीबीआई अपने साथ गांव से लेकर गई थी।
Trending Videos
टीम दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मृतका के दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए अपने साथ शिविर कार्यालय ले गई। वहीं टीम कुछ देर बाद फिर से गांव पहुंची और चारों आरोपियों के पिता को अपने साथ गाड़ी से शिविर कार्यालय में पूछताछ के लिए ले आई। शाम पांच बजे तक मृतका के भाइयों से पूछताछ की गई।