{"_id":"5974fa0d4f1c1b45768b4638","slug":"harduaganj-will-change-in-adarsh-nagar-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नगर पंचायत में बदलेगा हरदुआगंज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श नगर पंचायत में बदलेगा हरदुआगंज
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह और सांसद सतीश गौतम हरदुआगंज में बैठक करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पहली खुले में शौच मुक्त नगर पंचायत हरदुआगंज आदर्श नगर पंचायत में तब्दील होगी। सांसद सतीश गौतम एवं विधायक ठा. दलवीर सिंह ने जन प्रतिनिधि एवं आम जनता से इस मामले में प्रस्ताव मांगे हैं। उन्होंने पंचायत के अफसरों को प्रस्तावों पर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि कार्य योजना मिलने पर बजट वह लाकर देंगे।
रविवार को सांसद सतीश गौतम एवं क्षेत्रीय विधायक ठा. दलवीर सिंह नगर पंचायत हरदुआगंज के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले नगर पंचायत के सभी कार्यालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद पंचायत द्वारा बनाए गए स्वच्छ शौचालय, नाले, नालियों की सफाई से लेकर कूड़ा निस्तारण तक की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी महिमा मिश्रा समेत अन्य अफसर और कर्मचारियों की प्रशंसा की।
ईओ ने पंचायत के कामकाज की जानकारी देते हुए बताया कि वह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही हैं। दुकान व घरों के आगे डस्टबिन रखने के साथ आनलाइन शिकायतें दर्ज कराने की व्यवस्था भी की गई है। आनलाइन टैक्स जमा करने व मुख्य चौराहों पर सोलर लाइट लगाने की कार्य योजना बन गई है। खुले में शौच मुक्ति के लिए तीन चरणों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों, दुकानदारों और महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र भी आन लाइन बनाए जा रहे हैं। विधायक दलवीर सिंह ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में हरदुआगंज एकमात्र नगर पंचायत है। वह इसके विकास के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि नत्थी सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुशील गुप्ता, ठा. राकेश सिंह, राजवीर वर्मा, हरवेंद्र वर्मा, अरविंद गोयल, शुभम गोयल, मनोज भारद्वाज, अजय शर्मा, सुधीर शर्मा, राजीव गोयल, अनुज गर्ग, नितिन जैन, धीरज बंसल, संजीव गुप्ता, डिंकल, भूपेश रावल आदि लोग उपस्थित थे।