फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Harassment of traders is not tolerated: Lokesh Aggarwal

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : लोकेश अग्रवाल

Thu, 07 Oct 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Harassment of traders is not tolerated: Lokesh Aggarwal
व्यापारियों को शपथ दिलाते प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल । - फोटो : CITY OFFICE
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा है कि व्यापारी की हर प्रकार की सुरक्षा अब व्यापार मंडल करेगा। वह मनकामेश्वर सेवा सदन खैर रोड पर बुधवार को व्यापारी सम्मेलन में बोल रहे थे। व्यापारियों को पद की शपथ दिलाते हुए कहा कि सरकार के कानूनी दांव-पेंचों को समझाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि बैंकों की वसूली और ब्याज को 1 साल के लिए स्थगित किया जाए। लॉकडाउन के कारण साढ़े तीन करोड़ खाते एनपीए होने के कगार पर हैं। व्यापार मंडल ने इस विषय में एक मांग पत्र केंद्रीय वित्त मंत्री को प्रेषित करने की बात कही। शहर विधायक संजीव राजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वह व्यापारी के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से आए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि व्यापारी इस देश अर्थव्यवस्था को चलाने वाला मजबूत स्तंभ है। वह किसी प्रकार अपने को कमजोर न समझे। इस कार्यक्रम को भाजपा लघु उद्योग के प्रदेश सह संयोजक ई जगमोहन गुप्ता, मानव महाजन, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भैया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सचांलन जिला चेयरमैन दिनेश गुप्ता एंव महानगर महामंत्री एमए गांधी ने किया। इस मौके पर प्रदेश सगंठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद वार्ष्णेय, कालीचरन वार्ष्णेय, जिला महामंत्री राकेश वार्ष्णेय, शिवकुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed