फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Handling contractor license suspended for wheat purchasing center

गेहूं क्रय केंद्र के हैडलिंग ठेकेदार का लाइसेंस निलंबित

Tue, 26 May 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Handling contractor license suspended for wheat purchasing center
गेहूं क्रय केंद्रों पर एक साथ कई खामियां मिलने पर हैंडलिंग ठेकेदार रामेश्वर शर्मा का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक अशोक कुमार पाल ने बताया कि बीती 19 मई को मंडी समिति खैर में संचालित खाद्य विभाग व भारतीय खाद्य निगम के दो गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां कमियां पाई गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों क्रय केंद्रों पर लगभग 15 गेहूं की ढेरियां जमीन पर पाई गईं, जिनमें कुछ ढेरी पर मौके पर कोई किसान नहीं था। पूछने पर केंद्र प्रभारी कोई उतर न दे सके बल्कि कहा गया कि किसान गेहूं खाली कर चले जाते हैं। सह उपनिदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के जाने के बाद दो घंटे बाद कुछ व्यक्ति गेहूं के ढेरों के पास उपस्थित हुए। इस बीच हैडलिंग ठेकेदार रामेश्वर शर्मा ने मौखिक रूप से किसानों का विवरण बताया। दूसरे मामले में किसान जीतू जादौन पुत्र देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास पांच बीघा जमीन है और वह गेहूं क्रय केंद्र पर 50 क्विंटल गेहूं लेकर आया था। जिसका रजिस्ट्रेशन पड़ोसी प्रदीप शर्मा पुत्र कुंदन लाल शर्मा ग्राम बेरा जरारा, मथुरा के नाम पर करा रखा था। इससे स्पष्ट है कि गेहूं क्रय केंद्र पर अनाज लाने वाला और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों में भिन्नता है।
विज्ञापन

इसी प्रकार एक अन्य मामले में मनोज नाम का व्यक्ति का 120 क्विंटल गेहूं की तौल कर रहा था, जबकि रजिस्ट्रेशन गोवर्धन सिंह पुत्र नारायण सिंह ग्राम करनपुर के नाम से 30 क्टिवंल गेहूं का था। अवशेष 90 क्विंटल गेहूं बिना रजिस्टे्रशन के तौला जा रहा था। इन सभी खामियों, मनमानी पर र्हैडलिंग ठेकेदार रामेश्वर शर्मा का ठेका निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed