फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Handball: Brilliant Public School and Chiranjilal Inter College teams emerged victorious.

हैंडबॉल : ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल और चिरंजीलाल इंटर कॉलेज की टीम बनी विजेता

Thu, 19 Mar 2026 03:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Handball: Brilliant Public School and Chiranjilal Inter College teams emerged victorious.
जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : samvad
अलीगढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक और बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन



बालक वर्ग के फाइनल में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम ए को 11-9 से हराकर खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता में धर्म समाज कॉलेज, संस्कार पब्लिक स्कूल, एसकेडी इंटर कॉलेज, विनीत हाईस्कूल, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग के फाइनल में चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज ने ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल 9-5 से हरा दिया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल, एसकेडी इंटर कॉलेज की टीम ने हिस्सा लिया। निर्णायक जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सुधीश सिंह व तकनीकी अधिकारी रवि कुमार, प्रशांत सिंह, सतीश कुमार, सोनू प्रसाद आदि रहे। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed