फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hand pump broken in Hanuman Puri

जल संकट: हनुमान पुरी में हैंडपंप खराब, पानी को तरस रहे लोग, घरों में हो रही है दूषित जलापूर्ति

Wed, 01 May 2024 08:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 08:30 AM IST
सार

महेंद्र नगर हनुमान पुरी गली नंबर एक में दो महीने लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इलाके के ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। वहीं पाइपलाइन से दूषित जलापूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो महीने पहले मरम्मत के लिए निगमकर्मी हैंडपंप उखाड़ कर ले गए थे। जो आजतक नहीं लगे हैं।

विज्ञापन
Hand pump broken in Hanuman Puri
हनुमान पुरी गली नंबर एक में खराब पड़ा हैंडपंप - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के महेंद्र नगर स्थित हनुमान पुरी गली नंबर एक में पिछले दो महीने से पानी की किल्लत है। इलाके में सुबह-शाम गंदा पानी आता है। हैंडपंप खराब हैं। दो महीने पहले इनको ठीक करने की कह कर कर्मचारियों ने उखाड़ लिया था, जो अब तक नहीं लगाए गए हैं।

विज्ञापन


महेंद्र नगर हनुमान पुरी गली नंबर एक में दो महीने लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इलाके के ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। वहीं पाइपलाइन से दूषित जलापूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो महीने पहले मरम्मत के लिए निगमकर्मी हैंडपंप उखाड़ कर ले गए थे। जो आजतक नहीं लगे हैं। वहीं इलाके में जलभराव की समस्या भी है। नियमित साफ-सफाई न होने से नाले-नाली कूड़े से अटे पड़े हैं। 

विज्ञापन

इलाके में ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। साफ पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। पाइपलाइन से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।-हिमांशु

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पहले नगर निगम के कर्मचारी इलाके के खराब हैंडपंपों को उखाड़ ले गए थे। लेकिन अभी तक उन्हें लगाया नहीं गया है।-वरुण कश्यप
साफ पानी की तलाश में लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हैं।-देवेंद्र राठौर
पानी की समस्या के अलावा गली में नियमित साफ-सफाई नहीं होती है। जिसके कारण इलाके में गंदगी पसरी है।-प्रवीन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed