फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Habib Hall Students are immersed in sorrow, hunger

गम में डूबे हबीब हॉल के छात्र भूखे रहे

Sat, 07 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Habib Hall Students are immersed in sorrow, hunger
बेटे की मौत के बाद दुखी परिजन - फोटो : रुपेश
एएमयू के हबीब हॉल के दो छात्र मो. यासिर एवं मो. इजहार की मौत से दुखी साथियों ने शुक्रवार को भोजन नहीं किया। हॉल की डायनिंग में सुबह से लेकर रात तक सन्नाटा पसरा रहा। शाम में शोक सभा का आयोजन कर छात्रों ने अपने साथी की आत्मा की शांति के लिए दुआ की। नमन चौहान के एटा चुंगी संजय गांधी कालोनी स्थित आवास पर परिजनों को ढांढस बंधवाने के लिए लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन


गुरुवार को बीएससी फाइनल ईयर केमेस्ट्री के छात्र मो. यासिर एवं बीएससी मैथ फाइनल ईयर के छात्र मो. इजहार की हरदुआगंज गंग नहर में डूबकर मौत हो गई थी। दोनो छात्र एएमयू के हबीब हॉल में रहते थे। उनका शव आने के बाद हॉल के कई छात्र बिलख-बिलख कर रोए थे और रात्रि में खाना तक नहीं खाया।
विज्ञापन


मो. यासिर मऊ तथा मो. इजहार फार्रूखाबाद के रहने वाले थे। शुक्रवार को हबीब हॉल के डायनिंग में सन्नाटा पसरा रहा और खाना नहीं बना। साथी की मौत से गमगीन छात्रों ने शाम में हबीब हॉल में शोक सभा का आयोजन किया और अपने प्यारे साथी को जन्नत में जगह एवं आत्मा की शांति के लिए दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक सभा में हॉल के प्रवोस्ट डॉ. सुहैल साबिर एवं तमाम वार्डन के अतिरिक्त प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य एवं छात्र मौजूद थे। शनिवार को केमेस्ट्री डिपार्टमेंट में शोक सभा का आयोजन होगा। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने तीन एएमयू छात्रों के असमय काल के गाल में समा जाने पर गहरा दुख प्रकट किया।


उन्होंने कहा कि मो. यासिर एवं मो. इजहार के परिजन गुरुवार को देर रात शव को लेकर क्रमश: मऊ एवं फारूखाबाद ले गए। छात्रों का कहना है कि मो. यासिर पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्य एवं फिल्म क्लब के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था। वह छात्रों की गैर सरकारी संगठन सोच... बियांड दी इमेजिनेशन से भी जुड़ा था और रक्तदान से लेकर अन्य कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था। फिल्म क्लब के सचिव ने भी मो. यासिर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed