{"_id":"5dcb0d2d8ebc3e5b60374ca0","slug":"guru-nanak-jayanti-aligarh-news-ali218615628","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्वः एक ओंकार सतिनाम, करता पुरखु निरभऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्वः एक ओंकार सतिनाम, करता पुरखु निरभऊ
विज्ञापन
प्रकाश उत्सव पर सांसद सतीश गौतम का स्वागत करते कमेटी के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव को सिख समाज ने सादगी के साथ मनाया। सुबह प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। शहर के गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार लगाया गया। कीर्तन दरबार में जग तारण गुरु नानक आया कीर्तन से संगत निहाल हुईं। श्रद्धालुओं ने गुरु घर में मत्था टेककर अरदास लगाई। दोपहर में गुरु के अटूट लंगर में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। शाम को गुरुद्वारों और घरों को श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती व रंग बिरंगी लाइटों से रोशन किया।
पंजाबी क्वार्टर गुरुद्वारे में सुबह प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। यहां शबद कीर्तन के बाद अटूट लंगर शुरू हुआ। निशान साहिब की रस्म सरदार मक्खन सिंह, सरदार गुरु बक्श सिंह जुनेजा ने की। मत्था टेकने पहुंचे डॉ. राजीव अग्रवाल का जत्थेदार भूपेंद्र सिंह ने गुरु घर का सिरोफा देकर स्वागत किया। बैकुंठ नगर स्थित केंद्रीय गुरुद्वारे में एक अक्तूबर से चल रहे 21 अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ।
भाई प्रभजोत सिंह, भाई जगजीत सिंह ने गुरवाणी का गुणगान कर संगत निहाल की। नवा शहर पंजाब से आए भाई सुखविंदर सिंह ने कल (जग) तारण गुरु नानक आया तो श्रद्धालुओं ने एक साथ गुणगान किया। अरदास लगाकर मत्था टेका गया। कीर्तन दरबार में पहुंचे एडीएम सिटी राकेश मालपाणी तथा उनके परिवार को सिरोफा भेंटकर स्वागत किया गया। वहीं सांसद सतीश गौतम का भी स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद सांसद ने निशान साहिब की रस्म अदायगी में प्रतिभाग किया। अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
विज्ञापन
शाम को भी दोबारा से कीर्तन दरबार लगाकर लंगर चलाया गया। समाज के लोगों ने मिलकर घरों को रोशन किया। इससे पहले गुरुद्वारों में मोमबत्तियां लगाकर प्रकाशोत्सव की खुशियां मनाईं। नई बस्ती स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में विशेष दीवान सजाए गए। सरदार लखविंद सिंह हजूरी रागी जत्था ने कीर्तन दरबार लगाया। जबकि देहली गेट स्थित प्रचीन गुरुद्वारा गुर सिंह सभा में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। यहां बाबा संत सिंह, भाई विक्रम सिंह मिट्ठा खुआ आघरा वालों ने गुरु साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां दीपमाला आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा व उनकी पत्नी का शाम को केंद्रीय गुरुद्वारे में सिरोफा पहनाकर स्वागत किया गया।
पगड़ी बांधकर मत्था टेकने पहुंचे सांसद
केंद्रीय गुरुद्वारे में मंगलवार को सांसद सतीश गौतम पगड़ी बांधकर मत्था टेकने पहुंचे। गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने गुरु घर का सिरोफा भेंटकर कर उनका स्वागत किया। निशान साहिब की रस्म अदायगी में भी उन्होंने समाज के लोगों के साथ भाग लिया।
करतारपुर गुरुद्वारा जाने में आ रही समस्या को दूर करेंगे सांसद
कीर्तन दरबार में पहुंचे सांसद सतीश गौतम से केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने करतारपुर गुरुद्वारा जाने में आ रही समस्या से अवगत कराया। सांसद को बताया गया कि परविंदर सिंह ने ग्रुप चेक इन के तहत स्वयं, पत्नी, बेटे और बेटी का आवेदन किया था। विभिन्न प्रक्रिया के बाद जब वह करतारपुर गुरुद्वारा दर्शन के रवाना हुए तो उनके परिवार को जाने की मना कर दी गई।
इस खबर को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित भी किया। उन्होंने कहा कि अगर अलग अलग आवेदन करना है तो सिस्टम से ग्रुप चेक इन के विकल्प को हटवा दिया जाए या फिर पाकिस्तान सरकार से वार्ता कर समस्या का निराकरण किया जाए। इस पर सांसद सतीश गौतम ने कहा कि आश्वासन दिया कि वह विदेश मंत्री के साथ बैठकर वार्ता करेंगे। बल्कि प्रबंध समिति के एक-दो सदस्यों को भी वार्ता में ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समस्या का निराकरण करवाया जाएगा। इसी के साथ तालानगरी में बन रहे नए विद्यालय के उद्घाटन के मौके पर सीएम को बुलाने की मांग भी की गई।
किरत करो, नाम जवो और बंड छको
सभी गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार में जत्थेदारों ने गुरुवाणी का संदेश दिया। यहां उन्होंने कहा कि गुरुवाणी के अनुसार हम सभी को काम करना चाहिए और नाम जपना चाहिए। इसके साथ ही मिल बांटकर खाना चाहिए।
इन गुरुद्वारों में भी हुए आयोजन
गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास नगर, गुरुद्वारा श्री गुरु सूतमील, गुरुद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर मसूदाबाद, गुरुद्वारा गोविंद नगर खैर रोड, जमालपुर गुरुद्वारा, गुरुद्वारा तमोली पाड़ा, गुरुद्वारा शिशिया पाड़ा, श्री गुरु हरिकिशन गुरुद्वारा खिरनी गेट, गुरुद्वारा डोरी नगर, गुरुद्वारा आरएएफ परिसर, गुरुद्वारा अर्जुनदेव पुलिस लाइन।
यह रहे मौजूद
केंद्रीय गुरुद्वारे में हरपाल सिंह प्रधान, राजू, कमलजीत सिंह टुटेजा, गुरदयाल सिंह जुनेजा, गुरदीप सिंह जुनेजा, निर्मल सिंह, हरपाल सिंह, इकबाल सिंह, सतवीर सिंह, गुरुमुख सिंह, भूपेंद्र सिंह टुटेजा, बलजीत सिंह, साहब सिंह, सरदार प्यारा सिंह, राजन, दलजीत कौर, नरेंद्र कौर, सुजान कौर, निर्मल कौर, हर्षित सिंह आदि। पंजाबी क्वार्टर में राजेंद्र सिंह, हरदीप सिंह जुनेजा, मदन लाल जुनेजा, हरविंदर सिंह जुनेजा, राजेश अरोरा, अजीत सिंह जुनेजा, तेजपाल सिंह, गुरदीप सिंह, गुरु दर्शन सिंह, दलजीत सिंह, चतर सिंह, सिदक सिंह। नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे में बलवीर सिंह, जरनैल सिंह, गुरनाथ सिंह, हरविंदर सिंह लक्की, सतनाम सिंह, गुरदित्ता, मतिंदर सिंह, सतनाम सिंह होरा। देहली गेट स्थित गुरुद्वारे में आरएसएस महानगर प्रचार धर्मेंद्र, अजय, शहर विधायक संजीव राजा, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, अशोक चौधरी, मुकेश राजपूत, गौरव शर्मा, आनंद, विष्णु, आळोक, कृष्ण कुमार कन्हैया, नरेंद्र सिंह, हरमीत सिंह, मनोज भीलवाड़ा, सतपाल सिंह, विपिन संजी पहाड़िाय, दीप सिंह, नितिन, संजय, संदीप।
फोटो..
70 लोगों ने किया रक्तदान
केंद्रीय गुरुद्वारे में बाबादीप सिंह सेवा सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 70 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं डॉ. बिंजुल जुनेजा ने रक्त जांच शिविर लगाया। रक्तदान शिविर में अमृत सिंह होरा, तेजेंद्र सिंह मल्होत्रा व गुलजीत सिंह सचदेवा का सहयोग रहा।
फोट..
आरएएफ परिसर में कमांडेंट के नेतृत्व में मनाया गया प्रकाशोत्सव
अलीगढ़। 104 बटालियन द्रुत कार्य बल के कैंप परिसर स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को कमांडेंट पुनीत कुमार कौलधर के नेतृत्व में गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया गया। सुबह दस बजे से पाठ प्रारंभ हुआ। इसके बाद शबद कीर्तन हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने अरदास कर महाप्रसाद का वितरण किया।

गुरूद्वारा बैकुंठ नगर में गुरू नानक देव के प्रकाश उत्सव पर गुरू ग्रंथ पर मत्था टेकते सिख समाज के ?- फोटो : CITY OFFICE