Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   groom handicapped and less educated, bride refused to marry

दूल्हा विकलांग और कम पढ़ा लिखा: दुल्हन ने शादी से किया इनकार, नाबालिग लड़की से शादी की कोशिश, भाग गए बराती

Sat, 05 Jul 2025 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 10:48 PM IST
सार

दूल्हे के विकलांग और कम पढ़ा लिखा होने पर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। दूसरी लड़की को दूल्हे ने नापसंद कर दिया। तीसरी नाबालिग लड़की से शादी की कोशिश होने लगी। तभी पुलिस आ गई और बराती भाग गए।

विज्ञापन
groom handicapped and less educated, bride refused to marry
दूल्हा - फोटो : istock

विस्तार

गंगीरी के गांव रतरोई में 4 जुलाई रात दुल्हे के विकलांग और कम पढ़ा लिखा होने का आरोप लगा दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव में दूल्हे के लिए दुल्हन की तलाश होने लगी। एक दूसरी लड़की को दूल्हे ने नापसंद कर दिया। तीसरी लड़की से शादी की तैयारी होने लगी तो वह नाबालिग थी और इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो दूल्हा और बराती भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


इस मामले में 5 जुलाई को भी दिनभर पंचायत चलती रही।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव नगला  खुम्मी निवासी राहुल की बरात 4 जुलाई रात को गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव रतरोई में आई थी। मिथलेश पुत्री शिशुपाल के साथ उसकी होनी थी। मध्यरात्रि जिस समय फेरे हो रहे थे, उसी समय दुल्हन मिथलेश ने शादी से इनकार कर दिया। मिथलेश ने बताया कि दूल्हा पांचवीं तक पढ़ा है और एक पैर से विकलांग भी है। इसके बाद उसे समझाया गया, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इसी बीच किसी बराती ने बरात को बंधक बनाने की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो यह सूचना सही नहीं निकली। पुलिस ने बरात को गांव के बाहर भेज दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार इसी बीच गांव की एक और लड़की से शादी करने की बात  हुई, लेकिन उससे दूल्हे राहुल ने शादी करने से इनकार कर दिया। एक तीसरी लड़की से शादी करने की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन उसकी उम्र 13 साल थी और इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। बरात को गांव से बाहर कर दिया गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को भी दे दी। पुलिस गांव में पहुंची तो उसे देख दूल्हा और अन्य बराती भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सुमित गोस्वामी ने बताया कि पहले बरात को बंधक बनाने की सूचना मिली थी, जो सही नहीं थी। फिर नाबालिग लड़की की शादी कराने की सूचना मिली। पुलिस गांव पहुंची उससे पहले ही दूल्हा और बराती भाग गए। मौके पर कोई नहीं मिला। नाबालिग लड़की की शादी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed