फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Grandfather was a soldier in the army, now the grandson became an officer

अलीगढ़ : दादा सेना में रहे सिपाही, अब पोता बन गया अफसर

Sun, 12 Jun 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Grandfather was a soldier in the army, now the grandson became an officer
वैभव सिंह जादौन लैफ्टिनेंट बनने पर परिवार के साथ । - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के रहने वाले वैभव सिंह जादौन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में वैभव को सेना की वर्दी में देखकर माता नीलम सिंह, पिता जगवीर सिंह व मामा अभिजीत सिंह भावुक हो गए। मामा ने बताया कि वैभव के दादा भारतीय सेना में सिपाही थे।
विज्ञापन

महानगर के सासनीगेट स्थित कल्याणपुरम में वैभव की मां और बहन रहती हैं। बहन सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। पिता जगवीर सिंह दिल्ली में निजी स्कूल में शिक्षक हैं। जगवीर सिंह ने बताया कि वैभव बचपन से पढ़ाई में होशियार रहे हैं। 10वीं बीआरपी स्कूल, दिल्ली व 12वीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली से की थी। इसके बाद एएमयू से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) किया। उन्होंने कहा कि वैभव ने लेफ्टिनेंट बनकर अपने दादा का सपना पूरा किया है, वर्दी में देखकर पिताजी (मक्खन सिंह) की याद आ रही है।
विज्ञापन

नाती को सैल्यूट करना चाहते थे दादा
वैभव जब अक्तूबर 2021 में प्रशिक्षण के लिए देहरादून गए तो दादा मक्खन सिंह काफी खुश थे। मामा अभिजीत सिंह ने बताया, वैभव के दादा ने कहा था ‘मैं भारतीय सेना में सिपाही था, जब मेरा नाती लेफ्टिनेंट बन जाएगा तो मै खुद उसको सैल्यूट करूंगा’। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मक्खन सिंह का निधन वैभव के देहरादून जाने के 12 दिन बाद हो गया था। इसके कुछ दिनों बाद दादी का निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed