{"_id":"6a25316a830797e1f60207c6","slug":"governor-anandiben-patel-at-the-raja-mahendra-pratap-singh-university-convocation-ceremony-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को, 25 मेधावियों को राज्यपाल देंगी स्वर्ण पदक, चार शिक्षक भी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को, 25 मेधावियों को राज्यपाल देंगी स्वर्ण पदक, चार शिक्षक भी होंगे सम्मानित
Sun, 07 Jun 2026 02:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:23 PM IST
सार
पिछले वर्ष 48 मेधावियों को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक प्रदान किए थे, जबकि इस बार 25 मेधावियों को ही स्वर्ण प्रदान करेंगी। बाकी मेधावियों को विशिष्ट अतिथि पदक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के तीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 25 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। इस बार चार उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह छह जुलाई को होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल के आगमन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पिछले वर्ष 48 मेधावियों को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक प्रदान किए थे, जबकि इस बार 25 मेधावियों को ही स्वर्ण प्रदान करेंगी। बाकी मेधावियों को विशिष्ट अतिथि पदक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
इस बार अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के महाविद्यालयों से तीन शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। मेधावी छात्र कुर्ता- पायजामा और छात्राएं साड़ी पहनकर मंच पर सम्मान ग्रहण करेंगी। कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि मेधावियों के चयन के लिए कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन