फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government has equal concern for all

सरकार सभी से रखे बराबर सरोकार

Sat, 01 Jun 2019 02:26 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 01 Jun 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Government has equal concern for all
नई सरकार से महिला वर्ग की क्या अपेक्षाएं हैं - फोटो : Amar Ujala
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही नई मोदी सरकार से इस बार आमजन के साथ महिलाओं की भी उम्मीदें और बढ़ गई हैं।इसी मुद्दे पर शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहीं महिलाओं को अमर उजाला कार्यालय तालानगरी में आमंत्रित किया गया। यह महिलाएं ‘नई सरकार से महिला वर्ग की क्या अपेक्षाएं हैं’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में एक स्वर में बोलीं कि सरकार चाहे जिसकी हो, लेकिन सरकार का नर-नारी से बराबरी का सरोकार रहना चाहिए। आप भी पढ़िये, इन महिलाओं की राय...।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 18 हजार हो : शोभा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आंगनबाड़ी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शोभा शर्मा ने कहा कि पूर्ण से ज्यादा बहुमत की अब मोदी सरकार है। उसे विधानसभा व लोकसभा चुनाव में महिलाओं का 33 फीसदी आरक्षण का बिल पास करना चाहिए। नौकरियों में भी महिलाओं का आरक्षण निर्धारित हो। जिस तरह से मुस्लिम में तलाक मुद्दे पर सरकार गंभीर है, वैसे ही हिंदू में तलाक मुद्दे पर गंभीर होना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 18 हजार रुपये होना चाहिए, ताकि वह अच्छी तरह से जिंदगी गुजार सकें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में ठोस पहल होनी चाहिए।
विज्ञापन



बेहतर पुलिसिंग होनी चाहिए : रेनू
कवयित्री व लेखक रेनू मिश्रा ने कहा कि नई सरकार से एक बार फिर वही उम्मीद है, जो मोदी सरकार-1 से थी। महिला को समानता का अधिकार मिलना चाहिए। यह सिर्फ अब मांग बनकर ही न रह जाए। इसे अमलीजामा भी पहनाया जाना चाहिए। प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग होनी चाहिए। दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी पुलिस सेवा में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भर्ती की जानी चाहिए, ताकि वह महिलाओं की संवेदना को आसानी से समझ सकें और पीड़िता उनसे खुलकर अपनी बातें भी कह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा पर सरकार को हो पूरा फोकस : सोनिका
फैशन डिजाइनर व मॉडल सोनिका सिंह बताती हैं कि नई सरकार का पूरा फोकस शिक्षा पर होना चाहिए। अगर सब साक्षर नहीं, बल्कि शिक्षित हो जाएंगे, तो ज्यादातर कुरीतियों का खात्मा स्वत: ही हो जाएगा। प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता की हकीकत को देखने के लिए सरकार को एक मानीटरिंग टीम बनानी चाहिए, जो शिक्षा पर नजर रख सके। बेरोजगारी तो अब एक समस्या का रूप धारण करती जा रही है। इससे निपटना मोदी सरकार की एक चुनौती होगी। आखिर में यह कहूंगी कि हर समस्या का समाधान शिक्षा ही है। सरकार को इस पर गंभीर होना चाहिए।



भ्रष्टाचार पर लगे अंकुश : लक्ष्मी 
मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा कि नई सरकार को भ्रष्टाचार पर पिछली बार की तरह इस बार भी डंडा चलाना चाहिए। सरकार को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना चाहिए। इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए। दूसरी सबसे बड़ी समस्या गंदगी है। स्वच्छता पर मोदी सरकार ने काम तो किया, लेकिन दिखा कुछ ज्यादा नहीं है। अब मोदी सरकार को स्वच्छता पर जोर देना चाहिए। मगर सरकार से पहले आमजन को भी अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed