फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   governer Anandiben patel will come aligarh

अलीगढ़ आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Sun, 10 Jan 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
governer Anandiben patel will come aligarh
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : CITY OFFICE
12 जनवरी की शाम उत्तर प्रदेश की राज्यपाल डॉ. आनंदीबेन पटेल अलीगढ़ आएंगी। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन यानी 13 दिसंबर को वह सर्किट हाउस में शहर के प्रबुद्धजनों सहित प्रगतिशील किसानों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके साथ ही वह तालानगरी में स्थित स्पाइडर लॉक फैक्टरी जाएंगी। वहां पर ताले बनने की विधि देखेंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही हस्तशिल्प वस्तुओं को देखेंगी, कारीगरों से बातचीत भी कर सकती हैं। इसके बाद वह जनकपुरी इलाके में एक स्थान पर जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इन कार्यक्रमों को निपटाने के बाद वह यहां से खुर्जा भी जा सकती हैं। वहां से वापस आने के बाद 13 को ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। हालांकि अलीगढ़ का कार्यक्रम अभी निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन को यह भी सूचना मिली है कि वह सर्किट हाउस में प्रगतिशील किसानों व प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक के बाद सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी कर सकती हैं। जिला प्रशासन ने भी संभावनाओं को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी हैं। शनिवार को पुलिस-प्रशासन की टीम राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटी रही। जीएम डीआईसी श्रीनाथ पासवान ने बताया कि अभी राज्यपाल का तालानगरी जाने का कार्यक्रम सुबह 9 बजे का प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ का ताला वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत जिले के प्रमुख उद्योग में शामिल है। राज्यपाल ताला फैक्टरी में जाकर वहां ताला कैसे बनता है, उसकी प्रक्रिया को समझेंगी। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि राज्यपाल के आगमन संबंधी कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। शासन से आज या कल में इस कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed