फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Google Maps based traffic management

Aligarh: गूगल मैप आधारित यातायात प्रबंधन में अलीगढ़ यूपी में अव्वल, जाम के मामले में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 05:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 21 Jul 2026 05:05 PM IST
सार

इसी तरह देश भर में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जून माह में प्रदेश भर में सड़क दुर्घटनाओं में नौ फीसदी की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Google Maps based traffic management
गूगल मैप - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गूगल मैप आधारित यातायात प्रबंधन में अलीगढ़ ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश स्तर पर त्रैमासिक समीक्षा में अलीगढ़ के अधिकारियों की पीठ ठोंकते हुए सुधार के प्रयास और तेज करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में प्रदेश में प्रयागराज का दूसरा स्थान आया है। डीजीपी ने बाकी कमजोर जिलों से अलीगढ़ व प्रयागराज से नसीहत लेकर काम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर रोड ट्रैफिक कंट्रोल (आरटीसी) योजना के तहत गूगल मैप्स आधारित यातायात प्रबंधन कराया जा रहा है। इसमें गूगल मैप के जरिये चिह्नित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाम की मॉनीटरिंग कराई जाती है। इसके साथ ही जाम को दूर करने के लिए तत्काल यातायात प्रबंधन लागू किया जाता है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रूट मार्शल व्यवस्था भी शुरू की गई। 
विज्ञापन


इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसमें किए जा रहे उपायों से तीन माह में चिह्नित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाम की समस्या में 17 फीसदी की कमी आई। चयनित मार्गों पर यात्रियों का औसत यात्रा समय भी उल्लेखनीय रूप से घटा है। यह अभियान प्रदेश के 20 बड़े महानगरों व जिलों में लागू किया गया है। अप्रैल, मई व जून में चले इस अभियान की समीक्षा 14 जुलाई को डीजीपी की ओर से ऑनलाइन की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल मैप आधारित यातायात प्रबंधन अभियान में लगातार काम किया जा रहा है। हमें प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आगे और सुधार के प्रयास किए जाएंगे।-नीरज जादौन, एसएसपी

मौतों के आंकड़ों में भी जून में गिरावट
इसी तरह देश भर में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जून माह में प्रदेश भर में सड़क दुर्घटनाओं में नौ फीसदी की कमी दर्ज की गई। इसी अवधि में दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में 10 फीसदी की गिरावट आई। इसी अभियान में भी जून माह में पिछले साल की तुलना में अलीगढ़ में पांच मौतें कम हुई है।

जाम में सुधार के लिए लागू किया गया डायवर्जन
एसपी यातायात प्रवीन कुमार के अनुसार जाम में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर में डायवर्जन व वनवे सिस्टम लागू किया गया है। क्वार्सी ओवरबि्रज की शुरुआत, चौराहों पर यातायात कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी आदि उपाय गूगल मैप आधारित प्रबंधन का ही हिस्सा हैं। कुछ जगहों पर सड़कों से ट्रांसफार्मर व पोल हटाने के साथ मरम्मत के काम हो रहे हैं।

जून का आंकड़ा

  • 63 मौत हुई थीं जून 2025 में जिले में
  • 58 मौत हुई हैं जून 2026 में जिले में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed