फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Googil Asia Pacific signs agreement with AMU in the field of technology

गूगिल एशिया पैसिफिक का एएमयू के साथ तकनीक के क्षेत्र में करार

Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Googil Asia Pacific signs agreement with AMU in the field of technology
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने औपचारिक रूप से गूगिल एशिया पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ज्ञान साझा करने के लिए करार किया है। दोनों के बीच एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आसिम जफर ने इस समझौते में मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से शिक्षकों और विश्वविद्यालय के छात्रों को आगामी गूगिल आधारित प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोग विकास में अपने कौशल को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे आने वाली प्रौद्योगिकी में शिक्षकों और छात्रों के कौशल के निरंतर उन्नयन के लिए अन्य प्रसिद्ध उद्योगों और संस्थानों के साथ इस तरह के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

इस सहयोग के पीओसी (प्वाइंट आफ कान्ट्रैक्ट) डॉ. फैसल अनवर ने बताया कि गूगिल संसाधनों एवं सामग्री को साझा करेगा और यदि आवश्यक हो तो शिक्षकों को विभिन्न गूगिल आधारित तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अन्य विश्वविद्यालय स्टाफ सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए गूगिल के सहयोग से निकट भविष्य में एफडीपी आयोजित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed