फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Good news: 3500 kits received for administration for Corona patients

खुशखबरी : कोरोना मरीजों के लिए 3500 किट प्रशासन को मिलीं

Thu, 22 Apr 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Good news: 3500 kits received for administration for Corona patients
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच करते कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना के बढ़ते प्रसार के बीच दवाओं की किल्लत की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। जिले को 3500 किट शासन की ओर से मिली हैं। प्रत्येक किट में आईवर मेक्टिन, पेरासिटामोल, डॉक्सी कैप्सूल, विटामिन सी, जिंक सल्फेट, एजिथ्रोमाइसिन, बी-3 60के, मल्टीविटामिन दवाएं शामिल हैं। किट को पांच दिन के कोर्स के हिसाब से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं दवाओं के नोडल अधिकारी विधान जायसवाल ने बताया कि प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में दवाएं हैं। जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स के हवाले से दवा कारोबार एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने भी बताया है कि उनको पर्याप्त मात्रा में दवाएं मिल रही हैं। मरीजों व उनके तीमारदारों को घबराने की जरूरत नहीं है। रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है कि इसके विकल्प के तौर पर डेक्सामेथासोन व एस्टरॉयड इंजेक्शन का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

कुछेक डॉक्टरों के एजेंडा से बचें मरीज : तीमारदार
प्रशासन ने जनता को संदेश दिया है कि कुछेक डॉक्टरों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर एजेंडा बनाया है। इस एजेंडा का शिकार न हों। प्रशासन ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की बिक्री को अपने कंट्रोल में ले लिया है। जिले के चुनिंदा मेडिकल स्टोर को इसकी सप्लाई प्रतिदिन हो रही है। इस की बिक्री प्रशासन की निगरानी में कराई जा रही है, जिससे की कालाबाजारी से जनता को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने के लिए एक गाइडलाइन निर्धारित की गई है। इसके मुताबिक मरीजों को मोबाइल नंबर, वाइटल्स का विवरण, पिछले 4 दिन की बुखार की स्थिति, ऑक्सीजन लेवल, गंभीर बीमारी का विवरण, डॉक्टर का लिखित पर्चा, कोविड-19 रिपोर्ट, आधार कार्ड सीएमओ कार्यालय में जमा कराना होगा।

इसका परीक्षण कर उक्त व्यक्ति को निर्धारित थोक दर पर इंजेक्शन प्रशासन की निगरानी में उपलब्ध कराया जाएगा। कुछ ऐसे डाक्टर संज्ञान में आए हैं जो मरीजों के उपचार के लिए लगातार इसी इंजेक्शन की डिमांड कर रहे हैं, जबकि यह कोई जादुई दवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed