फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Good days are nowhere to be seen

अच्छे दिन कहीं दिखाई नहीं दे रहे

Tue, 26 May 2015 01:45 AM IST
Updated Tue, 26 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अब रूठों को मनाने का समय नहीं है, हम सब को एक साथ मिलकर आगे बढ़ना है। मोदी सरकार ने एक साल में कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे लोग याद रखें। देश में भूकंप, बाढ़ के साथ-साथ लगातार किसानों की मौत हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे कर रहे हैं और चेन की बंशी बजा रहे हैं। यह बात सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद मिलने के बाद अलीगढ़ आई कांग्रेस नेत्री प्रतिमा सिंह ने पत्रकारों से कहीं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के अच्छे दिन दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन अब कांग्रेस के अच्छे दिन आ रहे हैं। कांग्रेस ने उस समय यह उन्हें  यह दायित्व दिया है जब हम एक विशेष परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्र गुजार हैं कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि जहां भी महिला उत्पीड़न की बात हो, महिला कांग्रेस आगे आकर पीड़िता की मदद करें। पीड़ित के घर पर दस्तक दें और उसे न्याय दिलाएं। इस दौरान पूर्व विधायक विवेक बंसल, योगेश दीक्षित, गिरवर शर्मा, श्यौराज जीवन, नौशाद कुरैशी, रूबी जुवैरी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed