फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   girls committed suiced after failing in upsc exam

सिविल सर्विस में सफल न होने पर युवती ने दी जान

Thu, 04 Mar 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
girls committed suiced after failing in upsc exam
थाना गाँधीपार्क क्षेत्र के बसंत बिहार की 30 वर्षीय युवती ने यूपीएससी की परीक्षा में फेल होने पर य? - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर सिविल सर्विस की परीक्षा में सफल न होने से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के इस कदम पर परिवार के पैरों-तले जमीन खिसक गई। शव के पास एक सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें उसने खुद को ही इस घटना का जिम्मेदार करार दिया है।
विज्ञापन

बसंत विहार निवासी अधिवक्ता कमलकांत दो बेटियों व एक बेटे में तीसरे नंबर की 23 वर्षीय बेटी ज्योति दिल्ली मुखर्जी नगर में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थीं। अब वह घर लौट आई थी। परिवार ने पुलिस को बताया कि परीक्षा में सफलता न मिलने पर वह तनाव में रहने लगी थी। बुधवार सुबह पिता दीवानी चले गए। दोपहर में मां व बड़ी बेटी बाजार गए थे। इसी बीच उसने खुद को कमरे में फांसी लगा ली। कमरे में जब किसी काम से उसका भाई गया तो शव लटका देख पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

खबर पर मोहल्ले के लोग आ गए और मां व पिता भी लौट आए। सूचना पर गांधीपार्क पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह के अनुसार युवती के शव के पास एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें उसने परीक्षा में सफल न होने पर आत्महत्या की बात स्वीकारी है और कहा है कि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed