फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girlfriend had got the dance teacher murdered

खुलासा: दूसरे प्रेमी से ही करा दी पहले प्रेमी की हत्या

Wed, 08 Jul 2020 08:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend had got the dance teacher murdered
गिरफ्तार की गई प्रेमिका संध्या व दो अन्य युवक। - फोटो : CITY OFFICE
थाना क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर में डांसर महावीर की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दूसरे प्रेमी से नजदीकी होने के बाद प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी की मदद से पहले प्रेमी की हत्या करवा दी। मुख्य आरोपी हालांकि अभी भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार की गई प्रेमिका और दो अन्य युवकों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिषेक और एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गत 6 जुलाई को क्वार्सी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर में डांस सिखाने वाले एक डांसर महावीर उर्फ माही पुत्र शंकरलाल, निवासी नगला डालचंद्र, थाना क्वार्सी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला है कि संध्या नाम की एक युवती इस पूरे घटनाक्रम में शामिल रही है। उन्होंने बताया कि विवेचना से यह भी पता चला कि मृतक महावीर सिंह उर्फ माही संध्या नाम की लड़की से पिछले 4 -5 वर्षों से प्यार करता था। मुख्य अभियुक्त विनय कटियार उर्फ बिन्नी भी इसी लड़की से प्यार करता था। विनय अपने आपको उसका मंगेतर बताता था। पुलिस के मुताबिक 6 जुलाई को विनय कटियार उर्फ बिन्नी ने ही सुबह संध्या से कहा कि वह महावीर को फोन करके बुलाए । इसके बाद संध्या ने 11:00 बजे महावीर को स्वर्ण जयंती नगर के साईं रेस्टोरेंट में बुलवाया। उससे मिलकर वापस जाते समय ही संध्या के दूसरे प्रेमी विनय ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी इन लोगों की यह गतिविधि साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से विनय कटियार उर्फ बिन्नी पुत्र स्वर्गीय नरोतम सिंह जाटव निवासी नगला मानसिंह थाना गांधी पार्क, गिरीश कुमार उर्फ छोटू पुत्र रामस्वरूप निवासी नगला मानसिंह, सुभाष कुमार पुत्र रामसनेही निवासी निवासी नगला मानसिंह, संध्या उर्फ लक्ष्मी पुत्री ओमप्रकाश नौरंगाबाद छावनी आंबेडकर नगर कॉलोनी थाना गांधीपार्क को नामजद किया गया था। पुलिस ने संध्या, गिरीश और और सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
3 महीने पहले विनय ने आत्महत्या की कोशिश की थी, माही ने बचाने को दिया था खून
अलीगढ़। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि इस मामले में मुख्य आरोपी विनय कटियार ने संध्या के लिए अपनी जान देने की कोशिश की और गोली मार ली थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां मृतक महावीर ने उस समय खून देकर उसकी जान बचाई थी। महावीर को क्या मालूम था कि जिसकी जान वह बचा रहा है, कुछ दिनों बाद वही आदमी उसकी जान ले लेगा। पुलिस के मुताबिक मृतक महावीर उर्फ माही जो डांस क्लास चलाया करता था करीब 4 -5 वर्ष पूर्व संध्या उर्फ लक्ष्मी भी उससे डांस सीखा करती थी। इसी दौरान दोनों के प्रेम संबंध हो गए। संध्या उर्फ लक्ष्मी के साथ पढ़ाई के दौरान विनय प्रताप उर्फ बिन्नी कोचिंग किया करता था। जहां पर दोनों की दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। संध्या उर्फ लक्ष्मी, महावीर उर्फ माही से भी दोस्ती रखती थी और बातचीत करती रहती थी। विनय उर्फ बिन्नी को यह बात बर्दाश्त नहीं होती थी। उसके द्वारा संध्या के इंस्टाग्राम एकाउंट व फेसबुक के पासवर्ड की जानकारी होने की बात भी सामने आयी है, जोकि उस पर नजर रखा करता था।
.......................
प्रेमिका के साथ दो युवतियां और भी थीं, डोसा खा कर चली गई थीं
अलीगढ़। विनय उर्फ बिन्नी संध्या को अन्य किसी ओर के साथ नहीं देखना चाहता था। इसीलिए उसने अपने साथियों के साथ महावीर उर्फ माही को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। संध्या के माध्यम से फोन करवाकर साईं रेस्टोरेंट स्वर्ण जयंती नगर अलीगढ़ में बुलवाया। जहां पर संध्या की एक दूसरी महिला मित्र भी साथ थी। संध्या के कहने पर माही वहां आ गया संध्या द्वारा अपनी महिला मित्र के फोन से विनय प्रताप उर्फ बिन्नी को उसके आने की सूचना दे दी और संध्या ने मोबाइल से आउटगोइंग कॉल डिलीट कर दी थी। जिसकी जानकारी उसकी महिला मित्र को नहीं हो सकी थी। दोनों लड़किया डोसा खाकर वहां से चली गईं और महावीर उर्फ माही अकेला मोटरसाइकिल से चला गया।
....................
गोली मारने से पहले प्रेमिका को लेकर हुई थी तकरार
अलीगढ़। विनय उर्फ बिन्नी व उसके दो अन्य साथी मोटरसाइकिल से पहले से ही साईं रेस्टोरेंट के सामने चक्कर लगा रहे थे। जहां वह महावीर उर्फ माही के निकलने का इंतजार कर रहे थे। जब महावीर रेस्टोरेंट से निकलकर कावेरी चौराहे की तरफ जा रहा था। उसके पीछे मोटरसाइकिल पर तीनों बैठकर उसके पीछे लग गए और 100 फुटा रोड पर मुड़ने के बाद उसके बराबर-बराबर मोटरसाइकिल चलाने लगे। दोनों में संध्या को लेकर बहस बाजी होने लगी। करीब 11:45 बजे पीपल के पेड़ के पास मोटरसाइकिल रुकवाकर तीनों के द्वारा पहले उसके साथ हाथापाई व मारपीट की गई। बाद में विनय कटियार ने महावीर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

............
जेल जाने से पहले संध्या फूट-फूट कर रोने लगी
अलीगढ़। बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के बाद जब पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा जाने लगा तो प्रेमिका संध्या फूट-फूट कर रोने लगी। उसका रोना देखकर जब मीडिया के लोग उसके पास पहुंचे तो वह महिला पुलिस के पीछे छिपने लगी।
...................
यह हुआ है बरामद
एक तमंचा, 2 कारतूस 315 बोर, घटना में अभियुक्तों द्वारा पहने गए कपड़े जूते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed