फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl talking on phone got hit by train

फोन पर बात करती युवती ट्रेन की चपेट में आई, मौत

Mon, 25 Jul 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Girl talking on phone got hit by train
खुशबू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
गांधीपार्क क्षेत्र में छर्रा अड्डा पुल के पास रविवार शाम मोबाइल पर बात करते-करते ट्रैक पार कर रही युवती की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव शर्मा के अनुसार, छर्रा अड्डा पुल के पास से युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। आरपीएफ के साथ-साथ गांधीपार्क पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान युवती का टूटा हुआ मोबाइल पास ही पड़ा मिला। जिसमें से सिम निकालकर पुलिस ने दूसरे मोबाइल में डालकर कॉल की तो परिवार से संपर्क हुआ। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसकी पहचान रावणटीला निवासी 25 वर्षीय खुशबू सक्सेना पुत्री प्रेम सक्सेना के रूप में हुई। परिवार के अनुसार पिता एक कारखाने में नौकरी करते हैं, जबकि खुद खुशबू ने बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा दी थी। कुछ माह पहले भी उसकी एक माह पहले शादी तय हो चुकी थी। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र दुबे के अनुसार युवती की पहचान होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed