{"_id":"6213cbb577c80c4b94189ae9","slug":"girl-slapped-student-many-times-and-then-hugged-and-cried-in-college-at-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कॉलेज में छात्रा ने छात्र को जड़े कई थप्पड़, कई जगह नाखून से नोंचा, फिर गले लगकर खूब रोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कॉलेज में छात्रा ने छात्र को जड़े कई थप्पड़, कई जगह नाखून से नोंचा, फिर गले लगकर खूब रोई
Mon, 21 Feb 2022 10:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:58 PM IST
सार
अलीगढ़ से एक कॉलेज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छात्रा ने एक छात्र को कई थप्पड़ जड़ दिए, उसने उसके शरीर पर कई जगह नाखूनों से खरोंच दिया। हालांकि बाद में छात्रा ने छात्र को गले लगा लिया और रोने लगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Pixabay
विस्तार
अलीगढ़ में एसवी कॉलेज में पहले छात्रा ने छात्र की पिटाई कर दी। अगले पल ही उससे गले लगकर छात्रा रोने लगी। यह दृश्य देखकर आसपास खड़े विद्यार्थी भी हैरत में पड़ गए। हालांकि, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय ने इस तरह की घटना से इनकार किया है।
सोमवार दोपहर एक बजे बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की सैन्य विज्ञान विषय की कक्षा शुरू हो गई थी। इसी विषय करने जा रहे तमाम छात्रों में से एक छात्र के पीछे-पीछे एक छात्रा भी पहुंच गई। दोनों में कोई बातचीत भी नहीं हुई और छात्रा ने छात्र को कई थप्पड़ जड़ दिए।
इनमें एक-दो गाल पर बाकी शरीर पर लगे। उसके गले को अपने नाखून से खरोंच भी दिया। अगले पल उसके गले से लगकर रोने लगी और दोस्ती का वास्ता देने लगी। इसी बीच छात्र ने छात्रा से खुद को अलग कर लिया। इस घटना की चर्चा कॉलेज परिसर में खूब रही।
विज्ञापन
बताया जाता है कि यह मामला एकतरफा प्रेम का था। इस संबंध में मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं घटी है। अगर घटी होती तो इसकी शिकायत उनके पास जरूर आती।