{"_id":"5dc86cff8ebc3e5b0d457dc6","slug":"girl-hanging-aligarh-news-ali2184479105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी किशोरी, सौतेली मां पर हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी किशोरी, सौतेली मां पर हत्या के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के थाना पालीमुकीमपुर की एक किशोरी के संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झूलने के बाद उसकी सौतेली और सगी मां के बीच रामघाट रोड के एक निजी नर्सिंग होम के सामने जमकर हाथापाई हुई। सौतेली मां पर किशोरी की हत्या के प्रयास का आरोप लगा है।
विज्ञापन
किशोरी नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। इस मामले में क्वार्सी थाने में किशोरी की सगी मां ने सौतेली मां के खिलाफ तहरीर दी गई है। अनूपशहर, बुलंदशहर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 17 साल पहले हुई थी। पति पालीमुकीमपुर में एक क्लीनिक चलाते हैं।
विज्ञापन
कुछ साल पहले उनके वहीं की एक महिला से प्रेम संबंध हो गए, जिसके बाद दो बेटियों को लेकर उसके साथ रहने लगे। जबकि दो बेटियां और एक बेट उसके पास छोड़ दिया। रविवार सुबह सूचना मिली की बड़ी बेटी जो कि 14 वर्ष की है। उसकी तबीयत खराब होने पर पति ने उसे रामघाट रोड के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
यहां परिवार सहित आकर डाक्टरों से पता किया तो मामला फांसी लगाने से हालत बिगड़ने का निकला। इस बात को लेकर पति और उसकी प्रेमिका से बातचीत की तो वह कुछ भी जवाब देने से बचते रहे। मामला गहमागहमी तक पहुंचा और वहां मारपीट हो गई।
आरोप है कि बेटी का गला पति की दूसरी पत्नी ने ही उसे जान से मारने की नीयत से घोंटा है। इस मामले में थाना क्वार्सी पुलिस को तहरीर दी है। क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार फिलहाल तहरीर के संबंध में जानकारी नहीं है। अगर, थाने पर तहरीर दी गई है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।