फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies of dengue

Aligarh: डेंगू से गई महिला की जान, उसी दिन थी चचिया ससुर के बेटी की शादी, परिवार में छाया मातम

Tue, 03 Dec 2024 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2024 02:29 AM IST
सार

गुंजन वार्ष्णेय को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिवार वाले अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज करा रहे थे। वहां पर जांच के बाद गुंजन को डेंगू बताया गया था।

विज्ञापन
Woman dies of dengue
मृतका गुंजन वार्ष्णेय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

2 दिसंबर की सुबह गंगीरी में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। उसे पांच दिन से बुखार आ रहा था और अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। युवती के परिवार में उसी दिन ही शादी थी।

विज्ञापन


गंगीरी निवासी गुंजन वार्ष्णेय (32) पत्नी रोहित वार्ष्णेय को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिवार वाले अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज करा रहे थे। वहां पर जांच के बाद गुंजन को डेंगू बताया गया था। परिजन के अनुसार 1 दिसंबर की रात इलाज कर रहे निजी अस्पताल के डॉक्टर ने आगे इलाज करने से मना कर दिया। इस पर परिजन दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई।
विज्ञापन


वह अपने पीछे पति, बेटे-बेटी को रोता छोड़ गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा के प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर को टीम गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी। परिजन के अनुसार गुंजन के चचिया ससुर की बेटी की 2 दिसंबर को दिल्ली में शादी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed