{"_id":"628547f9c55e7d583b12c810","slug":"get-the-encroachments-removed-from-the-ponds-bring-them-in-their-original-form-aligarh-news-ali291862680","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों से कब्जे हटवाएं, उनके वास्तविक स्वरूप में लाएं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों से कब्जे हटवाएं, उनके वास्तविक स्वरूप में लाएं : मंडलायुक्त
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते कमिश्नर गौरव दयाल।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों को लेकर बुलाई गई मंडलीय बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अधिकारियों को साफ-साफ चेताया कि तालाबों से हर हाल में कब्जे हटवाएं और उन्हें उनके वास्तविक स्वरूप में लाएं। इसके साथ ही गोशालाओं का लंबित भुगतान तुरंत कराने का निर्देश दिया। कहा कि भुगतान की वजह से गोशालाओं में भूसा-चारे का संकट नहीं आना चाहिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि अमृत सरोवरों का निर्माण पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। नगर निगम, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ ही खंड विकास अधिकारियों एवं एसडीएम की जिम्मेदारी तय करते हुए मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि पुराने तालाबों से हर हाल में कब्जे हटवाए जाएं। इसके साथ ही पिछले दिनों मंत्रियों के जनपद भ्रमण के दौरान मिले दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा गांवों में सफाई के लिए प्रधानों को प्रेरित करते हुए उनको जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया। कहा कि गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखे जाने से गांवों में स्वच्छता आएगी।
अधीक्षण अभियंता विद्युत को झटपट पोर्टल पर निरस्त आवेदनों के आवेदकों से वार्ता कर योजना में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्रों को लाभान्वित कराने और पंचायत सचिवों को सक्रिय करने समेत अपात्रों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में डीआईजी दीपक कुमार, डीएम अलीगढ़ सेल्वा कुमारी जे, हाथरस डीएम रमेश रंजन, एटा डीएम अंकित अग्रवाल और कासगंज की डीएम हर्षिता माथुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
लापरवाही कर रहे हों कर्मचारी तो बरतें सख्ती
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने दो टूक शब्दों में चेताया कि कर्मचारी नियमित हों अथवा आउटसोर्सिंग के, यदि वह शासन की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं तो सख्ती बरतते हुए ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। आशा कार्यकर्ताओं के रिपोर्टिंग कार्य पर मंडलायुक्त गौरव दयाल खफा दिखे। मौजूद अधिकारियों से कहा कि ऐसी आशा कार्यकर्ताओं को सेवामुक्त किया जाए तो काम में लापरवाह हैं। इसके साथ ही जरूरतमंदों के गोल्डन कार्ड बनाने का काम तेज करने का निर्देश दिया।
इन योजनाओं की भी हुई समीक्षा
नवीन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना, हर घर जल योजना, स्मार्ट फोन, टैबलेट वितरण योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पोषाहार वितरण, बाढ़ से सुरक्षा की तैयारी, विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली व कानून व्यवस्था आदि।