फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Get involved in the assembly elections: Vivek Yadav

विधानसभा चुनाव में जुटें सपाई : विवेक यादव

Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Get involved in the assembly elections: Vivek Yadav
प्रदेश सचिव/ प्रभारी विवेक यादव का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई - फोटो : CITY OFFICE
सपा के महानगर कार्यालय पर रविवार को लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें प्रदेश सचिव/ प्रभारी विवेक यादव ने पदाधिकारियों से 2022 के विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। महानगर, विधानसभा और वार्ड पर कमेटी को मजबूत करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे और मक्कारों की पार्टी है, पिछले चार साल में इन लोगों ने हिंदू-मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं किया। विकास कार्य के नाम पर ये सरकार जीरो हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने नाम ही बदले हैं। लोहिया वाहिनी का एक-एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए महानगर अध्यक्ष कौशल दिवाकर की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने व संचालन युवजन सभा महानगर अध्यक्ष मो सालिम ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर महासचिव मनोज यादव, जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक, प्रदेश कोषाध्यक्ष युवजन सभा सलमान शाहिद, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा अतीत अग्रवाल, महानगर प्रवक्ता आमिर आबिद, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, छात्र सभा जिलाध्यक्ष मुंतजिम किदवई, अर्जुन सिंह भोलू, यूथ के महानगर अध्यक्ष इसरार सोलंकी, युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष मो. सालिम, व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मदन वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed