फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gaurav and Prachi's team emerges winner in the innovative business idea category

यूपीराइज : नवाचार बिजनेस आइडिया में गौरव-प्राची की टीम बनी विजेता

Sun, 27 Sep 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gaurav and Prachi's team emerges winner in the innovative business idea category
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) में आयोजित यूपीराइज कार्यक्रम में 13 टीमों ने नवाचार कारोबार आइडिया रखे। इसमें गौरव कुमार बंसल व प्राची यादव की टीम विजेता बनी। अनमोल सिंह, अजय कुमार और कन्हैया कुमार की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर आधारित कारोबार आइडिया प्रस्तुत किए। नवाचार, व्यावहारिकता, समस्या-समाधान क्षमता, व्यावसायिक संभावनाओं और विचार की प्रभावशीलता के आधार पर टीमों का निर्णायक मूल्यांकन उज्ज्वल कुमार और आरुषिका स्वामी ने किया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यतेंद्र शर्मा ने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र सिंह, कार्यक्रम समन्वयक गगन प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद ठाकुर राहुल सिंह, प्रधान लोधा शीलू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed