फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ganga-Yamuna water level rising due to rain

अलीगढ़ः बारिश से गंगा-यमुना का बढ़ रहा जलस्तर, अलर्ट घोषित

Sat, 31 Jul 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ganga-Yamuna water level rising due to rain
जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश और हिमाचल व उत्तराखंड में नदियों के उफनाने से गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने खैर और अतरौली में बाढ़ सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया है। लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें। तहसील प्रशासनों को निर्देश हैं कि वे गो आश्रय स्थलों में टिन शेड और तिरपाल की व्यवस्था करें, जिससे की गोवंश भीगने न पाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने जनपद में हो रही बारिश के दृष्टिगत बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित अधिकारियों को आमजन एवं पशुओं की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के एक ओर अतरौली में गंगा नदी है तो दूसरी तरफ खैर तहसील में यमुना बहती है, ऐसे में गंगा व यमुना नदी के किनारे बसे ग्रामों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है कि समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। तटबंधों की निगरानी एवं उनकी मरम्मत का प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ-साथ एसडीएम अतरौली एवं एसडीएम खैर के साथ सिंचाई विभाग के संबंधित सहायक अभियंताओं द्वारा तटबंधों पर कटाव निरोधक कार्यों का संयुक्त निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि बाढ़ सुरक्षा समितियों के माध्यम से गंगा एवं यमुना नदी की बाढ़ के प्रभावित क्षेत्रों से ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए स्थानों का चिन्हांकन कर लिया जाए। जल निगम एवं पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किया कि वर्षाकाल में जो हैंडपंप निचले स्तर पर चले जाते हैं, उन्हें संक्रमण मुक्त करने के लिए उच्च स्तर पर करने की कार्रवाई की जाए। विद्युत अभियंताओं को निर्देशित किया कि जिन बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बिजली का प्रबंध न हो वहां अस्थायी कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed