फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   gang rape of a 12 -year-old tried

खैर में 12 वर्षीय बच्ची से गैंग रेप की कोशिश

Wed, 16 Dec 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खैर (अलीगढ़)
अमर उजाला ब्यूरो/खैर (अलीगढ़) Updated Wed, 16 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
 gang rape of a 12 -year-old tried
कस्बा की एक 12 वर्षीय बालिका से दो युवकों ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। वो तो किशोरी को खोज रहे परिजन कैसे ही वहां पहुंच गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ कर किशोरी को मुुक्त कराया।
विज्ञापन


आरोपी युवक मौका पाकर छत से कूदकर भाग गये। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर खैर राजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए तथा किशोरी की पीड़ा सुनी। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिये संभावित स्थानों पर दबिश देकर एक को पकड़ लिया। लेकिन दूसरा पकड़ से बाहर था। घटना को लेकर मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति बनी है।
विज्ञापन

 
बता दें कि कस्बे के एक मोहल्ले की 12 वर्षीय किशोरी शाम तीन बजे के लगभग घर से दूध लेने गई थी। मोहल्ले में ही एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में कुछ दिनों से दो युवक रह रहे थे। वो खैर में किसी इंस्टीट्यूट पर प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा थी कि वे दोनों रास्ते से ही उस किशोरी को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गए। वहां किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई।

उन्होंने तलाश करना शुरू किया तो किसी ने किशोरी को दो युवकों के साथ उसके मकान में जाना बताया। जिस पर परिजन मकान की छत पर पहुंच गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा काफी खटखटाया परंतु नहीं खुला।


 जिस पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। तब तक आरोपी युवक छत से कूद कर भाग गए। किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। जिस पर वहां अनेक मोहल्लेवासी एकत्रित हो गये तथा पुलिस को सूचना दी।

सीओ ओ पी सिंह का कहना है कि किशोरी से पूछताछ की जा रही है। परिजन जो तहरीर देंगे उसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed