{"_id":"66db333cec6c93deaf0de997","slug":"ganesh-chaturthi-festival-from-7th-to-17th-september-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi: 18वां गणेश चतुर्थी महोत्सव 7 से 17 सितंबर तक, होंगे ये कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganesh Chaturthi: 18वां गणेश चतुर्थी महोत्सव 7 से 17 सितंबर तक, होंगे ये कार्यक्रम
Fri, 06 Sep 2024 10:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:22 PM IST
सार
गणेश चतुर्थी महोत्सव 7 सितंबर से 17 सितंबर तक चंपा मार्केट गणेश नगर क्वार्सी पर इसका आयोजन होगा। सुबह 10 बजे भगवान गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व नगर भ्रमण होगा।
विज्ञापन
बैठक करते गणेश जन सेवा समिति के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ की श्री गणेश जन सेवा समिति के तत्वावधान में 18वां गणेश चतुर्थी महोत्सव 7 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक चंपा मार्केट क्वार्सी पर आहूत की गई।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम 7 सितंबर से 17 सितंबर तक चंपा मार्केट गणेश नगर क्वार्सी पर इसका आयोजन होगा। सुबह 10 बजे भगवान गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व नगर भ्रमण होगा। आठ सितंबर को भजन संध्या, नौ को रात्रि 8 बजे से शिव विवाह, 10 सितंबर को महिलाओं का रंगारंग कार्यक्रम, 11 सितंबर को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12, 13 और 14 को धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
15 सितंबर को भगवान गणेश की भव्य महाआरती, 17 सितंबर को विसर्जन यात्रा होगी। विर्सजन यात्रा क्वार्सी क्षेत्र में भ्रमण करती हुई नरौरा गंगा घाट पर संपन्न होगी। बैठक में मुख्य रूप से पवन शर्मा, कुंज बिहारी दुबे, जय प्रकाश वर्मा, लाला श्याम लाल, पिंकी चाउमीन, महेश कुमार, राकेश बघेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन