फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fter six months, the examination of law students will start from November 16

अलीगढ़ः छह महीने बाद 16 नवंबर से शुरू होंगी विधि के छात्र-छात्राओं की परीक्षा

Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
fter six months, the examination of law students will start from November 16
एलएलबी-बीएएलएलबी पाठ्यक्रम की सत्र 2021 की मुख्य, भूतपूर्व एवं पुन: परीक्षाएं छह महीने की देरी से 16 नवंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षा नियंत्रक ने संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार हाथरस और अलीगढ़ के सात कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शहर में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केंद्रों में पहला कॉलेज धर्म समाज महाविद्यालय और दूसरा श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर बताया है कि नोडल परीक्षा केंद्रों पर ही कॉलेजों की परीक्षा संपादित होंगी। अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में स्थानीय छात्र-छात्राओं के साथ विवेकानंद कॉलेज ऑफ लॉ और एसएलजी कॉलेज ऑफ लॉ, नगला आल हाथरस के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जबकि दूसरा नोडल परीक्षा केंद्र श्री वार्ष्णेय कॉलेज को बनाया गया है। जिसमें स्थानीय विद्यार्थियों के साथ खैर के आरजे लॉ महाविद्यालय रायपुर, चौ. राम सिंह कॉलेज ऑफ लॉ नहल व हाथरस कोटा के राम शंकर सारस्वत कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed