फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FSDA found bad rasgullas in investigation, got them thrown in the drain

एफएसडीए को जांच में खराब मिले रसगुल्ले, नाले में फिंकवाए

Sun, 23 Oct 2022 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
FSDA found bad rasgullas in investigation, got them thrown in the drain
त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य -2 सर्वेश मिश्रा के निर्देशन में शहर के थाना सासनीगेट के मथुरा रोड स्थित प्रकाश स्वीट के कारखाने से छैने के रसगुल्ले का एक नमूना लेने के साथ ही मौके से करीब 50 किलोग्राम छैने के रसगुल्ले खराब होने एवं 100 किलोग्राम तैयार चाशनी को गंदगी के चलते नाले में फिंकवाकर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

देहलीगेट के ज्वालापुरम पर खाद्य कारोबारकर्ता मिलन सिंह के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक नमूना जांच को संग्रहित किया गया। तहसील कोल पर एफएम टावर के सामने लोकेश के खाद्य प्रतिष्ठान लोकेश स्वीट एंड कचौड़ी से खोया के लड्डू का एक नमूना, तहसील गभाना के ग्राम बरका में ननुआ की खोया निर्माणशाला से खोया का एक नमूना जांच को संग्रहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed