फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   friend killed iti student for 20 lakh ransom

हत्यारा दोस्त: 20 लाख की फिरौती के लिए अगवा आईटीआई छात्र की हत्या, बालू में दबाया शव, प्रेम संबंध का किया था विरोध

Fri, 26 Mar 2021 10:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 26 Mar 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
friend killed iti student for 20 lakh ransom
दोस्त ने की आईटीआई छात्र की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा से 20 लाख की फिरौती के लिए सोमवार को अगवा किए गए आईटीआई छात्र सुरेद्र की चंद घंटों बाद ही हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को उसके तयेरे भाई व दोस्तों ने अंजाम दिया। 
विज्ञापन


इसके मूल में फिरौती वसूलने की मंशा के साथ-साथ व प्रेम संबंधों का विरोध भी एक वजह थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना किनारे से बालू में दबा छात्र का शव भी बरामद कर लिया है। इस विषय में जानकारी देते हुए एसपी देहात शुभम पटेल व एएसपी खैर विकास कुमार ने बताया कि किसान उदयवीर सिंह का 22 वर्षीय बेटा सुरेंद्र पाल सिंह निजी कालेज से आईटीआई कर रहा था। वह सोमवार को घर से खेतों की ओर जा रहा था। तभी गायब हो गया। 
विज्ञापन


अगले दिन यानि मंगलवार को छात्र के ही फोन से उसकी बहन के फोन पर 20 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज आया और दो दिन में रुपयों का इंतजाम कर हैदराबाद वाली ट्रेन में रुपये रखने को कहा गया। तब परिवार हैरत में आया। पुलिस की मदद ली गई। इस जांच में पुलिस ने सबसे पहले सुरेंद्र के तयेरे भाई को शक के आधार पर हिरासत में लिया तो पूरा भेद खुल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में तयेरा भाई भूपेन्द्र, दोस्त व बहन का प्रेमी रिन्कू उर्फ शिबकुमार सहित रतन सिंह निवासी वेदना नौझील मथुरा व राहुल निवासी अब्दुल्लागंज रायसेन मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed