फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four Prime Ministers should be elected, out of which three should become 'Pradhanveer': Jayant

चार प्रधानमंत्री चुने जाएं, इनमें से तीन बनें ‘प्रधानवीर’ : जयंत

Tue, 12 Jul 2022 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Four Prime Ministers should be elected, out of which three should become 'Pradhanveer': Jayant
अलीगढ़ के टप्पल इंटरचेंज पर जनसभा को संबोधित करते जयंत चौधरी।
सअग्निपथ योजना पर तंज कसते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसी योजना भी निकाले जिसमें प्रधानमंत्री पद के लिए चार लोगों का चयन हो। इसमें कार्य के अनुसार तीन को ‘प्रधानवीर’ और एक को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि उनकी उम्र ज्यादा हो गई है। इसलिए अब उन्हें सलाहकार समिति में होना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को वह टप्पल इंटरचेंज पर जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुराने जवान लड़ नहीं पाते हैं इसलिए अग्निवीर योजना लागू की गई है। ऐसा है तो देश की संसद और सरकार में भी युवा होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेनी होगी। 24 मिनट के संबोधन में वह भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। इस दौरान लोगों से आह्वान किया कि वह अग्निपथ योजना का विरोध करें। उन्होंने कहा कि वह इसका राज्य सभा (संसद) में विरोध करेंगे।
विज्ञापन

युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस हों
रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए युवाओं ने देश भर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं से भूल हुई है। उनके भविष्य को देखते हुए सरकार सभी युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 घंटे सड़क जाम करेंगे 30 को
रालोद मुखिया जयंत चौधरी की जनसभा के बाद वहां मौजूद रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान ने कहा कि अग्निपथ, एमएसपी और पूर्व में किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग करते हुए 30 जुलाई को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किसान संगठनों के कार्यकर्ता सड़क जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा में 40 किसान संगठन शामिल हैं।

ये रहे मौजूद
रालोद की जनसभा की अध्यक्षता सूबेदार बीरबल व संचालन निवर्तमान जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने किया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, दिवाकर गौड़ ब्लॉक प्रमुख खैर, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश कुमार द्विवेदी, राजपाल भ्रंगर, राजू तोमर सिरसली, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान, रोबिन चौधरी, सौरभ शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव राजा भैया, शाकिर अनवार, शमीम अहमद, डॉ. सुलेखा, कुलदीप चौधरी, अमित ठेनुआं, पूर्व जिलाध्यक्ष मथुरा बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed