फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four People Covid Positive

चार कोरोना संक्रमित और मिले

Fri, 19 Mar 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four People Covid Positive
बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के चार मामले सामने आए। दो लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को सामने आए चार मामलों में से एक मामला महाराष्ट्र से 15 मार्च को आई महिला का था तो दूसरा मामला लाल पैथ लैब से मिला। यहां हुई जांच में दो माह पूर्व अमेरिका से आई महिला संक्रमित मिली थी। अब जनपद में 83 सक्रिय केस हैं। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

एंटीजन जांच में पॉजिटिव मरीजों को भगाने की चर्चा से हड़कंप
बृहस्पतिवार शाम पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिले मरीजों को भर्ती करने के बजाय घर भेजने की वायरल खबर से हड़कंप मच गया। यह भी चर्चा रही कि निरीक्षण को पहुंचे प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण से छिपाने के लिए इन पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नष्ट कर दी गई। हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने इसे महज अफवाह करार दिया। कलेक्शन सेंटर प्रभारी डॉ केसी भारद्वाज ने इस अफवाह को अस्पताल में चल रही राजनीति का परिणाम बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि बृहस्पतिवार को कुल 147 एंटीजन परीक्षण हुए हैं। इनमें 39 केस पॉजिटिव मिले। इन सभी का आरटीपीसीआर परीक्षण कराया जाएगा। किसी की रिपोर्ट नष्ट नहीं कि गई। सीएमएस डॉ एबी सिंह ने कहा कि अस्पताल में हर मरीज को नहीं, बल्कि गंभीर मरीजों को ही भर्ती किए जाने का प्रावधान है। बाकी को होम आइसोलेट करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed