फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four more Corona positives including SPPL group partner-Saraf's brother

ग्लूकोज बनाने वाली कंपनी के पार्टनर-सराफ के भाई सहित चार और कोरोना पॉजिटिव 

Sun, 17 May 2020 12:34 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 17 May 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four more Corona positives including SPPL group partner-Saraf's brother
इटावा में एक महिला में कोरोना की पुष्टि - फोटो : अमर उजाला
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार पांव पसार रहा है। शनिवार को दिन भर में जिले में चार कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सुबह जिले के प्रमुख उद्यमी तालानगरी के नामचीन ग्लूकोज बनाने वाली कंपनी और शीतगृह स्वामी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। इस खबर पर उनके कारोबारी संपर्कों व पैतृक कस्बा हरदुआगंज में हड़कंप का माहौल बन गया। उनके आवास व क्षेत्र को सैनिटाइज कराते हुए परिजनों को होम क्वारंटीन करा दिया है। देर शाम कोरोना से मृत सराफा कारोबारी के छोटे भाई और जमालपुर की एक महिला को कोरोना कन्फर्म हुआ है। वहीं देर रात लॉकडाउन लगने पर गाजियाबाद में जांच कराकर अपने पैतृक गांव भरतुआ आए टेलर को कोरोना संक्रमित होने की सूचना गाजियाबाद प्रशासन ने यहां दी है। 
विज्ञापन


कस्बा हरदुआगंज निवासी कारोबारी तालानगरी में ग्लूकोज बनाने वाली एक बड़ी कंपनी पार्टनर हैं। उनका इगलास में अपना शीतगृह व पेट्रोल पंप भी है। मुरादाबाद में भी ग्लूकोज फैक्ट्री है। परिवार कस्बे में रहता है। खुद पत्नी-बच्चों के साथ शहर में रामघाट रोड पर गुलजार नगर में रहते हैं। दो दिन पहले उन्होंने बुखार की शिकायत पर दवा ले ली गई। मगर बृहस्पतिवार की सुबह फिर बुखार रिपीट होने पर उन्होंने तत्काल दिल्ली अपोलो चले गए। जहां जांच में देर शाम उन्हें कोरोना संक्रमित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस पर परिवार ने उन्हें वहीं भरती करा दिया। सुबह परिजनों ने खुद फोन करके यह सूचना हरदुआगंज चेयरमैन सहित जिला पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इस पर आनन-फानन कस्बे में सैनिटाइजेशन कराने के साथ परिजनों को वहीं क्वारंटीन कर दिया गया। गुलजार नगर के घर से भी परिजन कस्बे वाले घर पर पहुंच गए। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार खुद उनके साथ दिल्ली में मौजूद बेटे, छोटे भाई व एक पार्टनर ने जांच कराई है, जिन्हें निगेटिव बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उनके संपर्की पार्टनर व अन्य परिजनों की जांच कराई जा रही है। इधर, जेएन मेडिकल कॉलेज से जारी सूचना के अनुसार सासनी गेट के मृत सर्राफा कारोबारी के 48 वर्षीय छोटे भाई तबियत खराब होने पर शुक्रवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती हुए थे, जहां आज उन्हें पॉजिटिव बताया है। वहीं जमालपुर की एक महिला भी सांस लेने में दिक्कत पर सीधे पहुंची थी। उसे भी पॉजिटिव बताया है।

सीडीओ अनुनय झा ने इन तीनों केसों की पुष्टि की है। इधर, एसडीएम कोल संजीव ओझा के अनुसार क्वार्सी क्षेत्र के गांव भरतुआ का एक 35 वर्षीय व्यक्ति गाजियाबाद के खोंड़ा में परिवार सहित रहकर टेलरिंग करता था। लॉकडाउन लगने पर उसने बच्चे गांव भेज दिए थे। खुद कुछ दिन पहले अपना सैंपल देकर गांव आ गया था। उसके विषय में गाजियाबाद प्रशासन ने कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी है।


-तालानगरी के उद्यमी परिजनों ने खुद सूचना दी है कि उद्यमी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया है। इस आधार पर सभी एहतियातन कार्यवाही की जा रही हैं। उनके संपर्क व हिस्ट्री पर भी काम कराया जा रहा है। वहीं जेएन मेडिकल कॉलेज से सराफ के भाई व एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।-अनुनय झा सीडीओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed