फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four Fake Sheer Arrest in RPF raid in Magadha Express

आरपीएफ ने मगध एक्सप्रेस से चार फर्जी किन्नर दबोचे, भेजे जेल

Fri, 21 Jun 2019 11:19 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 21 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Four Fake Sheer Arrest in RPF raid in Magadha Express
सांकेतिक तस्वीर

अलीगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार को मगध एक्सप्रेस (20801) से चार फर्जी किन्नरों को दबोचा। यह किन्नर यात्रियों से बदतमीजी करने के  साथ ही उनसे अवैध रूप से पैसों की वसूली कर रहे थे। आरपीएफ ने सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने चारो फर्जी किन्नरों को 15-15 दिन के लिए जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


ताबिक मगध एक्सप्रेस सुबह 11:32 बजे के करीब जंक्शन पर रुकी थी। तभी स्टेशन पर गश्त कर रहे सिपाहियों को गाड़ी की जनरल बोगियों में सवार यात्रियों से फर्जी किन्नरों द्वारा बदतमीजी करने और अवैध वसूली करने की सूचना मिली।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर टीम ने आशू निवासी धनीआऊ, फतेहपुर, गौरी निवासी ब्रह्म गली नं-4 बिसरखमोड़, गाजियाबाद, संदीप निवासी हल्दीबड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल, रॉबी उर्फ काजल निवासी हल्दीबड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल को हिरासत में लिया। सभी लड़कियों की वेशभूषा में थे। इनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को 15-15 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed