फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four children ran away from home due to fear of father

अलीगढ़ : पापा के डर से घर छोड़ भागे चार बच्चे, मचा अपहरण का शोर

Sun, 12 Jun 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four children ran away from home due to fear of father
टप्पल के गांव अटारी से अपने पापा के डर से चार बच्चे घर छोड़कर भाग गए। े गनीमत यह रही कि बच्चों को एक व्यक्ति मिल गया और पुलिस तक बच्चे वापस पहुंच गए। वरना शुरुआत में इन बच्चों के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी गई थी और पुलिस भी बच्चों की तलाश में जुट गई थी। अब इन चारों बच्चों को वापस परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

गांव अटारी के रहने वाले एक ग्रामीण के ं दो बेटे व दो बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार बच्चों ने ं बताया कि शुक्रवार को उनका पिता शराब के नशे में घर आए और पत्नी से झगड़ा हो गया। इसी से डरकर चारों बच्चों ने घर से जाने का मन बनाया। उन्होंने घर में से 1200 रुपये एकत्रित किए और चले गए। काफी देर तक जब बच्चे घर से गायब दिखे तो परिवार ने उनकी खोज शुरू की। कहीं न मिलने पर टप्पल पुलिस को अपहरण की खबर दे दी। अपहरण की खबर पर थाना पुलिस ने तलाश शुरू की । जबकि यह बच्चे यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचकर नोएडा की ओर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति की नजर पड़ी और बच्चों को पहले नीचे बुलाया तथा पुलिस को खबर दे दी। पुलिस बच्चों को थाने लाई । जहां उन्होंने पूछताछ में स्वीकारा कि वे पापा के डर से भागे थे। पिता के नशे में मां से झगड़ा करने की बात भी स्वीकारी। एएसपी पुनीत द्विवेद्वी ने बताया कि बच्चों के अपहरण की खबर मिली थी। उन्होंने नशे में आए पिता के डर से घर छोड़ना स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed