{"_id":"5d2a469f8ebc3e6cf2319747","slug":"former-vice-president-hamid-ansari-wife-says-i-like-hanuman-ji-and-shiv-ji","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी बोलीं- शिवजी और हनुमानजी हैं उनके पसंदीदा भगवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी बोलीं- शिवजी और हनुमानजी हैं उनके पसंदीदा भगवान
Sun, 14 Jul 2019 02:42 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
सलमा अंसारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने कहा कि उनके मदरसा चाचा नेहरू में मंदिर और मस्जिद का निर्माण होगा। उनके पसंदीदा भगवान शिवजी और हनुमानजी हैं इसलिए यहां उनकी मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। वह शनिवार को पत्रकारों से मदरसा में रूबरू थीं। अल नूर चैरिटेबल सोसाइटी के तहत महानगर के भमोला मोहल्ला में चल रहे मदरसे में करीब चार हजार मुस्लिम और एक हजार से ज्यादा हिंदू बच्चे पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमा अंसारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और इबादत करने के लिए उन्हें मदरसे से बाहर न जाना पड़े, इसलिए मंदिर-मस्जिद बनाने का फैसला लिया गया है। ये दो महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। चर्च और गुरुद्वारा बनाने के सवाल पर वह बोलीं कि उनके यहां इन समुदायों के बच्चे नहीं हैं। इसके अलावा चर्च के लिए अलग तरह से संरचना होती है। इसके 21 तरीके होते हैं। अलग-अलग निशान होते हैं, जबकि मंदिर-मस्जिद साफ-सुथरी जगह पर कहीं भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
मंदिर में भगवान शिवजी और हनुमानजी की मूर्ति होगी। मदरसे में मंदिर के निर्माण को लेकर कट्टरपंथियों के आपत्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इसकी परवाह नहीं करती। एक बार एएमयू के एक शिक्षक उन्हें यह कहने जरूर आए थे कि आप एक मुस्लिम बच्चे को राम क्यों बना रही हैं। सलमा ने मॉब लिंचिंग पर कहा कि लोग इंसानियत भूलते जा रहे है, वह चाहे किसी भी धर्म के हों। सुरक्षा के मद्देनजर मदरसे में मेटल डिटेक्टर लगेंगे। इसी से गुजरकर बच्चे आएंगे-जाएंगे।
विज्ञापन