फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former minister Chaudhary Mahendra Singh joins RLD

पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह रालोद में शामिल

Sat, 01 Dec 2018 01:36 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 01 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former minister Chaudhary Mahendra Singh joins RLD
चौधरी महेंद्र सिंह - फोटो : Rupesh
बसपा से दो बार विधायक रहे पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री ने दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष चौ. अजित सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। वे अनुशासनहीनता व सदस्यता शुल्क न जमा करने के आरोप में बसपा से निष्कासित चल रहे थे।
विज्ञापन


 चौ. महेंद्र वर्ष 2002 व 2007 में लगातार कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वह मायावती सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। वर्ष 2012 में उन्हें तोे पार्टी ने टिकट नहीं दिया, लेकिन उनकी पत्नी राजरानी को खैर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था। हालांकि, राजरानी को चुनाव में सफलता नहीं मिल पायी थी। कांशीराम जब पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी के अध्यक्ष बने, तब वह पार्टी के डेलीगेट मेंबर थे।
विज्ञापन


पार्टी ने उन्हें दिल्ली से वर्ष 1993 में नसीरगंज विधानसभा का चुनाव लड़वाया, जबकि वर्ष 1998 में मंगोलपुरी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उन्हें चुनाव लड़वाया। तब वह दिल्ली में अपना कारोबार करते थे। बसपा ने जब उन्हें अनुशासनहीनता के चलते निष्कासित किया था, तभी उनका दूसरी पार्टी में जाने की चर्चाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबत्ता, वह खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया था। रालोद के जिलाध्यक्ष राम बहादुर ने कहा कि चौ. महेंद्र सिंह के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें लोकसभा का टिकट दिया, तो उन्हें मजबूती से लड़ाएंगे। रालोद नेता जियाउर्रहमान ने भी चौ. महेंद्र के पार्टी में शामिल होने का पार्टी का फायदा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed