फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fog lasted half a day, the cold air Tituraya

आधे दिन तक रहा कोहरा, ठंडी हवा ने ठिठुराया

Sun, 11 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 11 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 Fog lasted half a day, the cold air Tituraya
आधे दिन तक रहा कोहरा, ठंडी हवा ने ठिठुराया - फोटो : Rupesh
सर्दी लगातार सितम ढा रही है। शुक्रवार रात इस ठंड का सर्वाधिक कोहरा छाया। आलम यह रहा कि वाहन रेंगकर चलने को मजबूर हुए। आसमान में कोहरे की चादर शनिवार दोपहर 12 बजे तक छाई रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग भी धुंध को देखकर काफी देरी से घरों से बाहर निकले। शनिवार को तापमान अधिकतम रूप से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम रूप से 12 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

दिसबंर माह का एक पखवाड़ा बीतने को है। ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। ठंडी हवाएं भी सर्द मौसम को और सर्द बना रही हैं। शनिवार की सुबह जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले तो सड़कों पर कोहरे की धुंध छाई हुई थी। वाहन काफी धीमी गति से सड़कों पर चल रहे थे। हल्की ठंडी हवा ठिठुरन पैदा कर रही थी। शहर और कस्बों में फुटपाथों और आसमान के नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों ने कूड़ा-करकट जलाकर अपने शरीर को ठंड से बचाते हुए देखे गए। आधे दिन तक धूप न निकली तो लोग ठंड से बेहाल हो गए। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों से लेकर शरीर को गर्मी प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

लिच्छिव, ऊंचाहार, नार्थ ईस्ट रद्द,बाकी घंटों लेट
अलीगढ़। कोहरे के कारण ट्रेनें 25-25 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। वहीं ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है। इसके पीछे मकसद महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन समय से किया जाना है। रेलवे ने आज भी दिल्ली-हावड़ा रूट की चार ट्रेनों को एक माह के लिए रद्द करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कानपुर की ओर से आने वाली कैफियत एक्स. 14 घंटे, प्रयागराज एक्स. 11 घंटे, गरीबरथ एक्स. 11 घंटे, मगध एक्स. 15 घंटे, नंदनकानन एक्स. 25 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्स. 14 घंटे, गौमती एक्स. 6 घंटे से स्थानीय स्टेशन पर आई। इसी तरह दिल्ली से आने वाली ट्रेनों सहित दो दर्जन ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इधर, रेलवे ने लिच्छवी, ऊंचाहार, नार्थ ईस्ट व एक आजमगढ़ से चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक के लिए रद्द करने का निर्णय लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed