Flower Exhibition: एएमयू में लगी पुष्प प्रदर्शनी, गुलदाउदी, कोलियस और गुलाब से महका गुलिस्तान-ए-सैयद
इस प्रदर्शनी में कुलपति लॉज, रजिस्ट्रार लॉज, गेस्ट हाउस-1, 2 व 3, एम.ए. लाइब्रेरी, जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कैनेडी हॉल, एएमयू गर्ल्स स्कूल, एसएस हॉल (साउथ), प्रशासनिक भवन, अल-बरकात पब्लिक स्कूल सहित विश्वविद्यालय की कई इकाइयों ने भाग लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के गुलिस्तान-ए-सैयद में 13 दिसंबर को वार्षिक गुलदाउदी, कोलियस और गुलाब प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन हुआ। दो दिवसीय इस पुष्प प्रदर्शनी में गुलदाउदी, कोलियस और गुलाब की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया गया। विश्वविद्यालय के भूमि एवं उद्यान विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में सात प्रतिस्पर्धी वर्गों में कुल 690 प्रविष्टियां शामिल रहीं।
कुलपति प्रो. नइमा खातून ने कहा कि एएमयू के हरे-भरे क्षेत्र प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। ऐसे कार्यक्रम न केवल कैंपस की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि छात्रों और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पैदा करते हैं।
भूमि एवं उद्यान विभाग के सदस्य-प्रभारी प्रो. शहजाद अनवर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कुलपति लॉज, रजिस्ट्रार लॉज, गेस्ट हाउस-1, 2 व 3, एम.ए. लाइब्रेरी, जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कैनेडी हॉल, एएमयू गर्ल्स स्कूल, एसएस हॉल (साउथ), प्रशासनिक भवन, अल-बरकात पब्लिक स्कूल सहित विश्वविद्यालय की कई इकाइयों ने भाग लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.