फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Flower exhibition concludes at AMU

AMU: गुलिस्तान-ए-सैयद टीम ने जीती छह रनिंग ट्रॉफी, पुष्प प्रदर्शनी में इन फूलों ने खींचा अपनी तरफ

Mon, 23 Dec 2024 10:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 10:18 AM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गुलिस्तान-ए-सैयद में लगी पुष्प प्रदर्शन का समापन हो गया। इसमें 48 प्रथम, 51 द्वितीय और 67 सांत्वना पुरस्कार सहित कुल 166 पुरस्कार प्रदान किए गए।

विज्ञापन
Flower exhibition concludes at AMU
फूलों संग सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू के गुलिस्तान-ए-सैयद में गुलदाउदी, कोलियस और गुलाब की प्रदर्शनी में गुलिस्तान-ए-सैयद टीम ने छह रनिंग ट्रॉफी जीती। कटे हुए फूलों और गुलाब के फूलों ने अपनी तरफ कद्रदानों को खींचा। 22 दिसंबर को दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन हो गया।

विज्ञापन

सेल्फी विद फ्लोबर
विज्ञापन

गुलिस्तान-ए-सैयद टीम को प्रदर्शनी की रानी के लिए सालेहा फारूकी रनिंग कप, प्रदर्शनी के राजा के लिए कुलपति रनिंग कप, सर्वश्रेष्ठ गुलाब के लिए प्रो. बीए खान रनिंग कप, गुलदाउदी की सर्वश्रेष्ठ एकल किस्म के लिए अंशुमान बंसल रनिंग कप, हाशमी को सर्वश्रेष्ठ डबल गुलदाउदी के लिए रनिंग कप, प्रो. सुहैल अहमद को गुलदाउदी और गुलाब फूलाें की प्रदर्शनी में सर्वोच्च अंक के लिए रनिंग कप प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता
सर्वश्रेष्ठ कोलियस के लिए ताहिर हुसैन (मम्मा) रनिंग कप जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को प्रदान किया गया। कक्षा-जी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी के लिए सफदर अब्बास (एएसआईएम) मेमोरियल रनिंग कप विक्टोरिया गेट नर्सरी ने जीता। मुख्य अतिथि प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने प्रकृति के अनमोल उपहारों के प्रति कृतज्ञता के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुजीबुल्लाह जुबैरी, धनराज मीणा मौजूद रहे। भूमि व उद्यान विभाग के प्रभारी सदस्य प्रो. जकी अनवर सिद्दीकी ने कहा कि 48 प्रथम, 51 द्वितीय और 67 सांत्वना पुरस्कार सहित कुल 166 पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक प्रो. वजाहत हुसैन, प्रो. महलाका चौधरी, प्रो. परवेज तालिब, प्रो. एमवाईके अंसारी, प्रो. अनवर शहजाद, शहला खालिद, प्रो. अब्दुल मुनीर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed