फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   five thousand health work vaccinate in first phase

पहले दिन 50 केंद्रों पर पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

Thu, 07 Jan 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
five thousand health work vaccinate in first phase
टीके का पूर्वाभ्यास करती डॉक्टर। - फोटो : CITY OFFICE
पहले दिन जनपद में 50 केंद्रों पर पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। सरकारी अस्पतालों के अतिरिक्त वरुण, रूसा, मैक्सफोर्ट, एसजेडी एवं गांधी आई हॉस्पिटल में भी टीका केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस महीने के मध्य में टीकाकरण की शुरुआत होने की उम्मीद है। ड्राई रन की सफलता के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब टीकाकरण की तैयारी में जुट गए हैं। पहले चरण में जनपद में 13467 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना है। पहले दिन (पहले सोमवार) पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जनपद में 50 केंद्र बनाए जाएंगे। दूसरे दिन (पहले शुक्रवार) भी पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगेंगे।
विज्ञापन

शेष बचे स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरे सोमवार को टीके लगेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार एवं उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों के अतिरिक्त प्राइवेट अस्पतालों में भी टीका केंद्र बनाए जाएंगे। वरुण ट्रॉमा सेंटर, एसजेडी हॉस्पिटल, मैक्सफोर्ड, रूसा एवं गांधी आई हॉस्पिटल का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed