{"_id":"5d4de0458ebc3e6c973628e9","slug":"first-case-registered-over-triple-talaq-in-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तीन तलाक’ का अलीगढ़ में पहला मुकदमा दर्ज, अब मिलेगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तीन तलाक’ का अलीगढ़ में पहला मुकदमा दर्ज, अब मिलेगा इंसाफ
Sat, 10 Aug 2019 02:36 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक बिल पास होने के बाद जनपद में पहला मुकदमा शुक्रवार को दर्ज हुआ। एसएसपी आकाश कुलहरि के निर्देश पर क्वार्सी थाने मे शहंशाहबाद के युवक के खिलाफ 100 रुपये के स्टांप पेपर पर रजिस्ट्री के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात अपनी बीवी को तलाक पत्र भेजने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शौहर के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अध्यादेश के सेक्शन तीन व चार के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी है। यह जनपद का पहला, प्रदेश का पांचवां तीन तलाक का मुकदमा है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार इससे पूर्व मथुरा-आगरा में एक-एक और मेरठ में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षिका अंजुम निवासी शहंशाहबाद, क्वार्सी ने अपने शौहर सलीम खां पुत्र रौनक हुसैन पर बुधवार को रजिस्ट्री के माध्यम से 100 रुपये के स्टांप पेपर पर तीन तलाक का पत्र भेजने का आरोप लगाया था। गुरुवार को शिक्षिका ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर बताया था कि वर्ष 2005 में उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही सलीम दहेज की मांग करने लगा। इसी बीच उसकी बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी लग गई। सलीम नौकरी की तनख्वाह को भी पार कर देता था। निकाह के बाद दो बच्चे हुए। इसके बाद भी सलीम का उत्पीड़न बंद न हुआ।
विज्ञापन
मगर, सब कुछ सहते हुए परिवार को बचाए रखने के लिए शौहर के साथ बनी रही। 2016 में मेहनत की कमाई से शहंशाहबाद में बनवाए मकान को अपने नाम कराने को लेकर सलीम ने मारपीट की। इसके बाद हारकर 2018 में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा क्वार्सी थाने में दर्ज कराया। इसके बाद सलीम ने मारपीट कर मेरे ही मकान से निकाल दिया।
बुधवार को एक रजिस्ट्री पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें पति द्वारा तलाक देने की बात लिखी थी। शिकायत के आधार पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार आरोपी सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी की तैयारी है।
शौहर ने तीन तलाक न देने की कही बात
एक ओर क्वार्सी पुलिस आरोपी पर मुकदमे की औपचारिकताएं पूरी कर रही थी। तभी आरोपी खुद एसएसपी के पास जा पहुंचा। उसने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस स्टांप पेपर की बीवी बात कर रही है वह फर्जी है। उसने ऐसा कोई काम नहीं किया। मामले की जांच कराई जाए। सलीम ने बताया कि उनका एक मुकदमा न्यायालय में पहले से विचाराधीन हैं। बीबी खुद ही तलाक लेना चाहती है।