फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire broke out in a moving roadways bus

Aligarh: चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार, खिड़कियों के शीशे तोड़कर निकले बाहर

Thu, 20 Jun 2024 08:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 08:39 PM IST
सार

कानपुर के किदवई नगर डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी। अधिकतर यात्री सो रहे थे। बस रात करीब दो बजे जैसे ही जीटी रोड पर पनैठी के पास अलीगढ़ हवाई अड्डे के पास पहुंची। चलती बस में अचानक इंजन के नीचे से आग लग गई। जिससे आग की लपटें उठने लगीं। 

विज्ञापन
Fire broke out in a moving roadways bus
चलती रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली से कानपुर जा रही रोडवेज बस में जीटी रोड स्थित अलीगढ़ हवाई अड्डे के पास 19 जून रात दो बजे अचानक आग लग गई। जिससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। कुछ यात्री हड़बड़ी में दरवाजे तो कुछ खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकले। यात्रियों का शोरशराबा सुनकर निकट स्थित एक निजी अस्पताल के कर्मचारी अग्निशमन यंत्र लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में लगी आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

 
कानपुर के किदवई नगर डिपो की रोडवेज बस यूपी 77 एएन-1788 बुधवार की रात दिल्ली से मुसाफिरों को लेकर कानपुर जा रही थी। रात का समय होने के कारण अधिकतर यात्री सो रहे थे। बस रात करीब दो बजे जैसे ही जीटी रोड पर पनैठी के पास अलीगढ़ हवाई अड्डे के पास पहुंची। चलती बस में अचानक इंजन के नीचे से आग लग गई। जिससे आग की लपटें उठने लगीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगते ही चालक ने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। सभी यात्रियों को नीचे उतारा जाने लगा। आग लगने की जानकारी पर यात्रियों में चीखपुकार मच गई। यात्री शोर मचाते हुए अपने बच्चों और सामान को लेकर इधर उधर भागने लगे। हड़बड़ी में कुछ यात्री तो बस के दरवाजे से बाहर निकल गए। कुछ यात्री जल्दबाजी में खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए। 

यात्रियों के शोरशराबे को सुनकर घटनास्थल के पास स्थित शिव महिमा अस्पताल के कुछ कर्मचारी अग्निशमन यंत्र लेकर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने लगे। आग बुझाने के बाद बस को वहीं खड़ा करा दिया गया।चालक और परिचालक ने दूसरी रोडवेज बसों को रोक कर मुसाफिरों को बैठाया। इसके बाद मुसाफिर कानपुर की ओर रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed