फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire broke out due to firecrackers in Greenpark Apartment flat

Aligarh News: ग्रीनपार्क अपार्टमेंट के फ्लैट में पटाखों से लगी आग, मची खलबली, घरेलू सामान जला

Tue, 18 Feb 2025 11:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:17 AM IST
सार

ग्रीनपार्क अपार्टमेंट के फ्लैट में  बच्चे ने  दिवाली के बचे हुए पटाखे चलाना शुरु कर दिया। इससे फ्लैट में आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की सूचना से पूरे अपार्टमेंट में खलबली मच गई। तमाम लोग अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकल आए।

विज्ञापन
Fire broke out due to firecrackers in Greenpark Apartment flat
फ्लैट में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में थाना महुआखेड़ा के ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में 17 फरवरी देर रात चौथी मंजिल स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। इससे अपार्टमेंट में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने लगी आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में साफ हुआ है कि बच्चों द्वारा फ्लैट में चलाए गए पटाखों के चलते आग लगी थी। गनीमत रही कि आग पर समय रहते हुए काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन


क्वार्सी-एटा बाईपास रोड पर ग्रीन पार्क अपार्टमेंट है। अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर फ्लैट संख्या बी 408 में राहुल वार्ष्णेय -गुंजन रहते हैं। वह शहर के कारोबारी अनिल जलाली के रिश्तेदार हैं। रात करीब 10:30 बजे राहुल का 15 वर्षीय बेटा यश वार्ष्णेय घर में अकेला था। यश ने  दिवाली के बचे हुए पटाखे चलाना शुरु कर दिया। इससे फ्लैट में आग लग गई। उपेंद्र कुमार, इशान, पार्थ, रोहित गौरांग, विकास, राजीव आदि ने वहां पहुंच गए और फायर हाइड्रेट की मदद से सबमर्सिबल चलाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना पर थाना महुआ खेड़ा पुलिस व दमकल पहुंच गई। 
विज्ञापन

आग बुझाते दमकलकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आग की सूचना से पूरे अपार्टमेंट में खलबली मच गई। तमाम लोग अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकल आए।  मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण बच्चों द्वारा दिवाली पर बचे हुए पटाखे चलाए जाना पाया गया है। आग से हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed